Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई आलिया-बॉबी की ‘अल्फा’, संडे को किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Alpha Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने तीन दिनों की भारत में 34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

Alpha
Alpha

Alpha Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिला था. हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. इसे दर्शकों से मिला-जुला और नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है. इसके बावजूद फिल्म ने पहले वीकेंड में ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है. रविवार को भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली. आइए जानते हैं तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

तीसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके कुल 7,439 शोज चले.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

तीन दिनों में ‘अल्फा’ ने भारत में कुल 34 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 58.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

‘वेलकम टू द जंगल’ ‘अल्फा’ को दे रही कड़ी टक्कर

दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर ‘अल्फा’ को कड़ी टक्कर दे रही है. ‘अल्फा’ की रिलीज के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. फिल्म ने रविवार को 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके साथ भारत में इसका कुल कलेक्शन 114.90 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

क्या है अल्फा की कहानी?

अगर ‘अल्फा’ की कहानी और स्टार कास्ट की बात करें, तो यह एक ऐसे सैनिक की कहानी है, जो बागी बन जाता है. इसके बाद उसके खतरनाक मिशन को रोकने के लिए एक टीम भेजी जाती है। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. वहीं, ऋतिक रोशन ने फिल्म में कैमियो रोल में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Collection Day 10: संडे को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाया तहलका, 10वें दिन की बंपर कमाई

---विज्ञापन---
First published on: Jul 06, 2026 07:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola