Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: क्या सच में टूटने वाली है प्रिंस-युविका की शादी? वायरल अफवाहों पर दोनों ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment News Live: शादी टूटने और तलाक की वायरल अफवाहों पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है. कपल ने एक मजेदार वीडियो साझा कर इन खबरों को पूरी तरह झूठी और बकवास बताया है. वहीं अपने खास अंदाज और जबरदस्त एनर्जी से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले सुपरस्टार रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Entertainment News Live In Hindi: टीवी जगत के मशहूर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी थी. दावा किया जा रहा था कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनकी शादी टूटने की कगार पर है. अब इस पूरे विवाद पर प्रिंस और युविका ने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ी है. दोनों ने एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए इन खबरों को 100% झूठा और अफवाह बताया है. खास बात यह है कि इस वीडियो के जरिए कपल ने न सिर्फ ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, बल्कि एक ज्योतिष ऐप का प्रमोशन भी कर डाला.

रणवीर सिंह का आज जन्मदिन

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और वर्सटाइल अभिनेताओं में शुमार रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले रणवीर ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है. उनकी फिल्म फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए. अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ रणवीर सिंह अपने यूनीक फैशन सेंस और कमाल की स्क्रीन प्रेजेंस के लिए भी जाने जाते हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha and Welcome To The Jungle collection)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके कुल 7,439 शोज चले. तीन दिनों में ‘अल्फा’ ने भारत में कुल 34 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 58.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. आलिया भट्ट की नई फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज के बावजूद फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है. 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹9.75 करोड़ का धमाकेदार नेट कलेक्शन किया है. इस तरह भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹114.90 करोड़ तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

23:35 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर खान-गौरी स्प्रैट

आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट शादी के बाद पहली बार साथ दिखे. गौरी ब्लैक ट्राउजर और टीशर्ट में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं. वहीं, आमिर खान ब्लैक कलर के सलवानुमा ट्राउजर और ब्लू-व्हाइट प्रिंट कुर्ते में दिखे. कपल ने पैपराजी को भी पोज दिए.

https://www.instagram.com/reel/Dac7GpsTnGj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

22:24 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: शादी के पवित्र बंधन में बंधे अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर

बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने आज शादी रचा ली. शादी की तस्वीरें अंशुला कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं. कैप्शन में अंशुला ने लिखा है, 'सभी लोगों में से। सभी जगहों में से. सभी टाइमिंग में से। यह तुम थे। हर मोड़ पर अब भी तुम हो। तुम मेरे लिए सबसे सुरक्षित जगह हो.'

https://www.instagram.com/p/DadRPxeik9o/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

20:59 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: आकृति अग्रवाल ने ये क्या कह दिया

एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने इस साल मार्च में सगाई करके सुर्खियों में छा गए थे. अब सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते में दरार आने की अफवाहें फैल रही हैं. आकृति अग्रवाल की रिसेंट पोस्ट में उनके रिश्ते में आई दरार की झलक देखने को मिली. पढ़ें पूरी खबर...

19:35 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: Zee5 से Satluj के हटाए जाने पर टूटे दिलजीत दोसांझ!

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी फिल्म 'सतलुज' को लेकर हो रहे है विवाद पर खुलकर बात की. दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से ही इस बात का आभास था कि इस फिल्म के साथ ऐसा कुछ होने वाला है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DacCrZvie8N/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:30 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: लिवर कैंसर के बीच दीपिका कक्कड़ को हुई नई बीमारी

टीवी की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ काफी समय से स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग के जरिए दिया था. इस गंभीर बीमारी की वजह से दीपिका का लंबे समय से इलाज जारी है. हालांकि आए दिन उन्हें नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. एक्ट्रेस की तबीयत दोबारा खराब होने लगी है...पूरी खबर पढ़ें

18:13 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: कुशाल टंडन ने जैद दरबार को मारा ताना?

कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे कुशाल टंडन और जैद दरबार का एक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वीडियो में कुशाल और जैद की बात सुनने के बाद कई लोग इन दोनों की इंटरनेट पर जमकर आलोचना कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DaaC8aAP7XW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

17:47 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: सुनीता आहूजा के आंसू देख भड़का कश्मीरा शाह का गुस्सा

Lock Upp 2: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'Lock Upp 2' का हिस्सा हैं. शो में खुद को मजबूत साबित करने के इरादे से पहुंचीं सुनीता पहले ही हफ्ते में भावुक हो गईं.

17:02 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: क्या 16 साल ही चलेगी आमिर खान की तीसरी शादी?

आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. 5 जुलाई को उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से सादगी भरे समारोह में शादी कर ली.

16:00 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment Live News: Lock Upp 2: गोविंदा के अफेयर पर शिल्पा ने मारा ताना, तो सुनीता ने लगाई फटकार

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और 'भाबीजी घर पर हैं!' फेम शिल्पा शिंदे की शो में एंट्री हो गई है. शिल्पा ने हाल ही में स्वीकार किया था कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर झूठे आरोप लगाए थे, क्योंकि उन्हें उनके पैसे नहीं मिले थे. अब 'लॉक अप 2' में एंट्री करते ही उनकी सुनीता आहूजा से तीखी बहस हो गई. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:56 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: Lock Upp 2 के इस कंटेस्टेंट के करीबी का हुआ निधन

Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स, ट्विस्ट और इमोशनल पलों की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच शो से जुड़े एक कंटेस्टेंट को लेकर बेहद दुखद खबर सामने आई है.

15:38 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: आज रोहन ठक्कर की दुल्हन बनेंगी अंशुला कपूर, जानें कब और कहां होगी शादी?

अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंशुला कपूर आज यानी 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.

15:29 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment Live News:दिलजीत दोसांझ की Satluj पर क्यों छिड़ा विवाद? 48 घंटों में OTT से हुई गायब

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' इन दिनों विवादों में बनी हुई है. कई बदलावों और कानूनी लड़ाई के बाद इस फिल्म को 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया था. हालांकि, रिलीज के महज 48 घंटे के भीतर ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया और भारत में इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ और इस फिल्म को लेकर विवाद क्या है? आइए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

15:27 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment Live News: 'यहां आना मेरी सबसे बड़ी गलती...' Lock Upp 2 में आकर पछता रहे राम कपूर

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में लगातार बढ़ते दबाव के बीच अभिनेता राम कपूर भावुक नजर आए. उन्होंने शो के होस्ट रितेश देशमुख से उन्हें बाहर निकालने की रिक्वेस्ट कर डाली है और कहा कि इस शो में आना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

14:49 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: ये एक्ट्रेस शादी के 5 साल बाद एक्टर पति से ले रहीं तलाक?

टीवी इंडस्ट्री से एक और रिश्ते के टूटने की खबर सामने आई है. हाल ही में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

14:19 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: Lock Upp 2 में छलका गोविंदा की पत्नी का दर्द, बोलीं- जब चीची की बात नहीं मानी…

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में 7वें दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. इस बार शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक सुनीता आहूजा का गुस्सा फूट पड़ा.

13:39 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: आमिर से कितने साल छोटी हैं तीसरी पत्नी गौरी? ऐज गैप कर देगा हैरान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट संग बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की. इसी बीच आमिर खान और गौरी के बीच उम्र का अंतर आपको हैरान कर देगा.

13:36 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: परफेक्शन मिलने तक शादी… जब सलमान ने आमिर पर कही थी चौंकाने वाली बात

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट के साथ सादगी भरे समारोह में रजिस्टर मैरिज कर ली. इसी बीच सलमान खान का एक पुराना बयान तेजी से वायरल हो रहा है.

12:22 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: संडे को 'वेलकम टू द जंगल' ने मचाया तहलका

अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है. रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने बंपर कलेक्शन करते हुए घरेलू बाजार के साथ-साथ वर्ल्डवाइड मार्केट में भी कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:14 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का आज जन्मदिन

हिंदी सिनेमा के 'पॉवरहाउस' कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू कर दर्शकों के दिलों पर छाने वाले रणवीर ने 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के साथ 'सिम्बा' और 'पद्मावत' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वे अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अनोखे अंदाज के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं.

11:43 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment Live News:Aamir Khan-Gauri Spratt की शादी की अनदेखी फोटोज आईं सामने

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. दोनों लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे. आखिरकार, 5 जुलाई को कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली. यह आमिर खान की तीसरी और गौरी स्प्रैट की दूसरी शादी है. शादी के बाद अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसी बीच कपल की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:41 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment Live News:6 से 12 जुलाई के बीच ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये 8 फिल्में और सीरीज

आने वाले सप्ताह में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. 6 से 12 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुल 8 नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देंगी. आइए जानते हैं इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:46 (IST) 6 Jul 2026
Entertainment News Live: क्या सच में हो रहा है प्रिंस-युविका का तलाक?

सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के अलग होने की उड़ रही अफवाहों पर आखिरकार इस स्टार कपल ने चुप्पी तोड़ दी है. दोनों ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर साफ किया कि तलाक की ये खबरें 100% झूठी हैं. इस वीडियो के जरिए कपल ने अफवाहों पर विराम लगाने के साथ ही एक ज्योतिष ऐप का प्रमोशन भी कर दिया.

First published on: Jul 06, 2026 10:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola