Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan Weds Gauri Spratt in an Intimate Ceremony,शादी की पहली फोटो आई सामने। तस्वीर Viral !

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब ऑफिशियली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 5 जुलाई को आमिर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल वाले घर में बेहद सादगी से शादी की। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर मैरिज की। अब इस शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 5, 2026 15:14
Share :
Aamir Khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब ऑफिशियली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 5 जुलाई को आमिर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल वाले घर में बेहद सादगी से शादी की। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर मैरिज की। अब इस शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। वायरल हो रही तस्वीर में आमिर खान शादी के रजिस्टर पर साइन करते नजर आ रहे हैं, जबकि गौरी उनके साथ खड़ी हैं। इस खास मौके पर दोनों ने ऑफ-व्हाइट रंग के कपड़े पहने। तस्वीर में गौरी के बेटे के साथ आमिर के बेटे आज़ाद भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं आमिर की मां जीनत खान व्हीलचेयर पर मौजूद रहीं। परिवार के बाकी सदस्य भी इस खुशी के मौके पर साथ नजर आए। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। आमिर के तीनों बच्चे- जुनैद खान, आइरा खान और आज़ाद इस मौके पर मौजूद रहे। आइरा अपने पति नुपुर शिखरे के साथ पहुंचीं। वहीं मुकेश अंबानी, आशुतोष गोवारिकर और इरफान पठान जैसे चुनिंदा मेहमान भी इस शादी का हिस्सा बने। मुंबई में तेज बारिश के बीच हुई इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी से पहले आमिर खान ने इस नए सफर को अपनी जिंदगी का खास पल बताया था और फैंस से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी थीं।

First published on: Jul 05, 2026 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola