Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंतजार खत्म! सलमान खान जल्द करेंगे ‘7 Dogs’ के साथ धमाका, सामने आई रिलीज डेट

Salman Khan International Film 7 Dogs Release Date: सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड इंटरनेशनल फिल्म '7 डॉग्स' की भारत में रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Salman Khan International Film 7 Dogs Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है. दरअसल, सलमान खान और संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड इंटरनेशनल फिल्म '7 डॉग्स' की भारत में रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आखिरकार, लंबे इंतजार के बाद सलमान खान की इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म अब भारत में भी रिलीज होने जा रही है. हाल ही में सलमान खान ने खुद अपनी इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है. चलिए आपको बताते हैं कि सलमान खान और संजय दत्त की ये इंटरनेशनल फिल्म भारत रिलीज की जाएगी.  

सलमान खान जल्द करेंगे धमाका

अरब देशों के सिनेमाघरों में पहले से ही अपने एक्शन और जबरदस्त स्टंट्स से धूम मचा रही फिल्म  '7 डॉग्स' जल्द ही भारतीय सिनेमाघरों में भी धमाका करने वाली है. इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त की स्पेशल रोल्स में हैं.

---Advertisement---

सलमान खान ने किया कंफर्म

सलमान खान ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म '7 डॉग्स' के भारत में रिलीज को कंफर्म की है. उन्होंने बताया कि ये इंटरनेशनल फिल्म 21 अगस्त, 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सलमान ने शेयर किया ट्रेलर

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय ऑडियंस के लिए नए ट्रेलर का एक छोटा सा पार्ट शेयर किया है. इसके साथ ही, ट्रेलर के आखिरी आप फिल्म के लीड एक्टर्स करीम अब्देल अजीज और अहमद एज की हिंदी डबिंग सुन सकते हैं. इसके साथ ही फिल्म '7 डॉग्स' के ट्रेलर के आखिर में सलमान और संजय की प्रेजेंस दिखाई गई है, जो कि काफी अट्रेक्टिव लग रही है.

---Advertisement---

फिल्म के डायरेक्टर

इस फिल्म का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है, जिन्होंने इससे पहले 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' और 'बैड बॉयज़: राइड ऑर डाई' जैसी फिल्मों के डायरेक्शन किया है. उन्होंने मार्वल की मिस मार्वल पर भी काम किया है.

First published on: Aug 10, 2026 06:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola