Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

12 साल बड़ी थी इस एक्टर की पहली पत्नी, इटालियन गर्लफ्रेंड से छिपाया था गहरा राज, फिर बॉलीवुड की टॉप हसीना से रचाई दूसरी शादी

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने एक से अधिक बार शादी की है. इस लिस्ट में संजय दत्त से लेकर कबीर बेदी तक कई बड़े नाम शामिल हैं. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे अभिनेता की, जिन्होंने खुद से 12 साल बड़ी अभिनेत्री से शादी की थी. इतना ही नहीं, पहली पत्नी से तलाक के बाद उन पर यह आरोप भी लगा कि उन्होंने अपने तलाक और बच्चों की जानकारी अपनी इटैलियन गर्लफ्रेंड से छिपाई थी. बाद में उन्होंने बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक से दूसरी शादी की.

सैफ अली खान से 12 साल बड़ी हैं अमृता सिंह

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिनेता सैफ अली खान की. वह मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे हैं. सैफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1993 में फिल्म 'परंपरा' से की थी. हालांकि, फिल्मों में कदम रखने से पहले ही उन्होंने 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी कर ली थी, जिससे हर कोई हैरान रह गया था. उस समय सैफ महज 21 साल के थे, जबकि अमृता सिंह 33 वर्ष की थीं. दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था.

---Advertisement---

2004 में सैफ और अमृता ने ले लिया था तलाक

उस दौर में अमृता सिंह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री थीं, जबकि सैफ अली खान ने फिल्मों में डेब्यू भी नहीं किया था. सैफ के फिल्मी करियर की शुरुआत के बाद साल 1995 में उनके घर बेटी सारा अली खान का जन्म हुआ. इसके बाद साल 2001 में उनके बेटे इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ. हालांकि, शादी के करीब 13 साल बाद यानी 2004 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया.

अपनी गर्लफ्रेंड से सैफ ने छिपाई थीं बातें

अमृता सिंह से अलग होने के बाद सैफ अली खान ने इटैलियन मॉडल रोजा कैटलानो को डेट किया. दोनों अक्सर फिल्मी इवेंट्स, पार्टियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते थे. बाद में रोजा ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि भारत आने के बाद उन्हें सैफ अली खान के अतीत के बारे में जानकारी मिली. उनके अनुसार, जब उनका रिश्ता शुरू हुआ था, तब उन्हें सैफ की पहली शादी और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया.

---Advertisement---

करीना कपूर से 2012 में सैफ ने रचाई दूसरी शादी

इसी दौरान करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिश्ता भी समाप्त हो गया था. सैफ और करीना अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे थे. इसी बीच दोनों फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान करीब आए और एक-दूसरे से प्यार करने लगे. शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों कई इवेंट्स और पार्टियों में साथ नजर आने लगे. आखिरकार, साल 2012 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने मुंबई में शादी कर ली.

सैफ-करीना के हैं दो बच्चें

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 14 साल से अधिक का समय हो चुका है. दोनों के दो बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान और छोटे बेटे का नाम जेह अली खान है. सैफ और करीना बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिने जाते हैं. वहीं, करीना कपूर आज भी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं और अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 21, 2026 11:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola