Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ की सीता जिसे मेकअप करना नहीं पसंद, छोटे कपड़े न पहनने की खाई है कसम

Ranbir Kapoor Ramayana Sita: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया है. फिल्म में सीता का किरदार निभानी एक्ट्रेस काफी सिंपल और सादगी भरी हैं. वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो मेकअप से दूर और छोटे कपड़ों से परहेज करती हैं. एक्ट्रेस को आपने कभी फिल्मों में भी छोटे कपड़ों में नहीं देखा होगा. शानदार एक्टिंग और और सादगी ही एक्ट्रेस की सबसे बड़ी पहचान है. बड़े पर्दे पर रणबीर सिंह एक्ट्रेस की जोड़ी देखने के लिए हर कोई काफी एक्साइटेड है.

Ramayana Sita: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म दीपावली के मौके पर रिलीक होगी. इस फिल्म में माता सीता का किरदार साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाने जा रही हैं, वहीं रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे.

---Advertisement---

साउथ की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक साई पल्लवी अपनी सादगी और अलग सोच के लिए जानी जाती हैं. फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस की एक अलग ही पहचान है. आपको जानकर हैरानी होगी कि साई ने करोड़ों रुपये के फेयरनेस क्रीम विज्ञापन को ठुकराकर सबको चौंका दिया था. उनका मानना है कि असली खूबसूरती रंग से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से होती है.

साई उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो कभी भी छोटे कपड़ों में नहीं दिखतीं. बाकी एक्ट्रेसेस से बिल्कुल अलग साई हमेशा एक संस्कारी आम भारतीय नारी के किरदार में ही नजर आती हैं. और उनकी यही सादगी दर्शकों के दिल में बसी हुई है.

---Advertisement---

साउथ में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने वाली साई पल्लवी एकलौती ऐसी एक्ट्रेस है, जो फिल्मों में तो क्या रियल लाइफ में भी कभी शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनती. वो हमेशा सूट साड़ी और सिम्पल कपड़ों में ही नजर आती है. वहीं खूबसूरती और शानदार अदाकारी में भी सबसे आगे हैं.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्मी दुनिया की इतनी बड़ी और मशहूर एक्ट्रेस साई कभी छोटे कपड़े क्यों नहीं पहनती हैं. इसके पीछे एक बहुत बड़ा राज है, जिसके बारे में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था. उन्होंने बताय था कि उन्होंने रिविलिंग और छोटे कपड़े न पहनने की कसम खाई है. इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फिल्म 'प्रेमम' की रिलीज के बाद उनका टैंगों डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो शॉर्ट ड्रेस पहनकर डांस करती नजर आ रही थीं. वायरल वीडियो में उनकी ड्रेस को देख फैन्स ने बेहद भद्दे और गंदे कमेंट किए. इसी वजह से पल्लवी ने कसम खा ली कि वो अब कभी भी छोटे कपड़े नहीं पहनेंगी.

---Advertisement---
First published on: Apr 01, 2026 10:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola