Wednesday, 4 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ की स्क्रीनिंग पर बिखरी सितारों की चमक, सनी देओल के पैर छूते दिखे रवि दुबे, लेकिन यश-साई पल्लवी क्यों रहे गायब?

Ramayana Screening: नितेश तिवारी की 4 हजार करोड़ी फिल्म 'रामायण' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, 5 नवंबर को फिल्म थिएटर में आने वाली है. जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, इस बीच मंगलवार मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जहां फिल्म की स्टरकास्ट के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए, जिसने माहौल में चार-चांद लगा दिए.

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बॉलीवुड सितारों का मेला देखने को मिला. इस खास मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ कई बड़े सितारे भी पहुंचे. रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल, रवि दुबे, आलिया भट्ट और रकुल प्रीत सिंह तक ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए. हालांकि, इस दौरान फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश और माता सीता बनीं साई पल्लवी नजर नहीं आए. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी ने भी लोगों को थोड़ा मायूस किया.  

स्क्रीनिंग में सबसे पहले पहुंचे प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा अपनी पत्नी और बेटे के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे. इस दौरान उनके चेहरे पर फिल्म को लेकर खुशी और उत्साह साफ नजर आया. वहीं, फिल्म में हनुमान जी का किरदार निभा रहे सनी देओल भी इस खास मौके का हिस्सा बने. उनके साथ देवराज इंद्र की भूमिका निभाने वाले कुणाल कपूर भी दिखाई दिए.

---Advertisement---

रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर, एक्टर ने लगाया गले

स्क्रीनिंग का सबसे प्यारा पल उस वक्त देखने को मिला, जब लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने सनी देओल के पैर छुए. रवि अपनी पत्नी सरगुन मेहता और परिवार के साथ पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने सनी देओल को देखा, वह उनके पास गए और सम्मान में उनके पैर छू लिए. रवि के इस अंदाज को देखकर सनी भी हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने रवि को गले लगा लिया. दोनों का यह खूबसूरत मोमेंट चर्चा में आ गया.  

आलिया-नीतू कपूर से लेकर रकुल-जैकी तक पहुंचे सितारे

रणबीर कपूर भी इस खास मौके पर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे. दोनों सास-बहू की मस्ती भी देखने को मिली. रणबीर के कजिन अरमान जैन और आदर जैन भी अपनी पत्नियों के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुए. वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और उनके मंगेतर भी नजर आए.

---Advertisement---

रकुल-जैकी ने की ट्विनिंग से जीता दिल

फिल्म में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ पहुंचीं. दोनों मैचिंग आउटफिट में काफी शानदार लग रहे थे. इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, हरीश उथमन और कुणाल कपूर ने भी स्क्रीनिंग में शिरकत की.

रामायण के बाकी कलाकारों ने भी बटोरी सुर्खियां

फिल्म में कुंभकर्ण बने फैजल मलिक, मंदोदरी का किरदार निभा रहीं काजल अग्रवाल और कैकयी बनीं लारा दत्ता भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं. वहीं, विभीषण की भूमिका निभाने वाले हरीश उथमन, गुरु वशिष्ठ बने शिशिर शर्मा और गुरु विश्वामित्र का किरदार निभाने वाले अजिंक्य देव भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे.

---Advertisement---

यश-साईं की गैर-मौजूदगी से फैंस मायूस

कुल मिलाकर 'रामायण' की इस स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों की खूबसूरत चमक देखने को मिली. हालांकि, यश और साई पल्लवी की गैरमौजूदगी ने फैंस के मन में सवाल जरूर खड़े कर दिए.

First published on: Nov 04, 2026 08:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो