---विज्ञापन---
राघव जुयाल अपनी इस को-स्टार को कर रहे हैं डेट? सोशल मीडिया पर वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें
Raghav Juyal and Niharika NM Dating Rumours: बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार एक्टर अपनी किसी फिल्म या सीरीज के लिए नहीं, बल्कि लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हमेशा एक्ट्रेस शक्ति मोहन के साथ फलर्ट करने वाले राघव जुयाल अब आखिरकार पहली बार किसी के साथ रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दिए हैं. दरअसल, उनकी कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें राघव जुयाल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी निहारिका एनएम के साथ कोजी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते है.
रोमांटिक तस्वीरें वायरल
दरअसल, हाल ही में राघव जुयाल और इन्फ्लुएंसर निहारिका एनएम ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइन्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपनी दो खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. जहां एक तस्वीर में राघव पीछे से निहारिका को हग करते और एक-दूसरे के गहरे प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों हंसते हुए कैमरे को पोज दे रहे हैं.
दिल चुराने वाला कैप्शन
निहारिका एनएम ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन देते हुए, सिर्फ लाल दिल वाला इमोजी बनाया. वहीं, राघव जुयाल ने कैप्शन में बुरी नजर से बचने वाले साइन का इमोजी बनाया है. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
राघव और निहारिका के डेटिंग खबरें...
इन तस्वीरों के साथ निहारिका ने जो कैप्शन दिया है, उसने सोशल मीडिया पर राघव जुयाल और निहारिका के डेटिंग खबरों को और ज्यादा हवा दे दी है. इसके साथ ही उनके इस पोस्ट पर फैंस ने सवालों के कमेंट की लाइन लगा दी है. लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में राघव और निहारिका डेट कर रहे हैं?
आशीष चंचलानी और रफ्तार का हिंट
इस बीच, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और रैपर रफ्तार के रिएक्शन ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. आशीष चंचलानी ने दोनों को टैग किया और अपने कमेंट में बुरी नजर वाले इमोजी का इस्तेमाल किया. वहीं, रैपर रफ्तार ने कमेंट में लिखा, 'जे बात लाडले.'
क्या बोले फैंस?
वहीं, इस पोस्ट पर फैंस के सवालों की भी एक लड़ी लगी हुई है, जहां एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'हे भगवान... रोना, चीखना, उल्टी आना. मैं सचमुच इसे समझ नहीं पा रही हूं. मेरा दिल ज़ोर से धड़क रहा है, मेरे हाथ कांप रहे हैं, और मैं खुशी के आंसुओं के बीच मुस्कुरा रही हूं. राघव जुयाल को रोमांटिक रोल में देखना ही तो मेरी ख्वाहिश थी.' एक और फैन ने कहा, “माशा अल्लाह! उम्मीद है ये सिर्फ़ फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं है. आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.