---विज्ञापन---
छोटे पर्दे से इस हसीना ने की शुरुआत, कार्तिक आर्यन से रणबीर कपूर के साथ दे चुकी है हिट फिल्में, आज है 58 करोड़ की मालकिन!
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे तो तमाम एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और सालों से अपने काम के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं. वहीं, सभी जानते हैं कि विद्या बालन से लेकर मृणाल ठाकुर तक, कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की है और आज बॉलीवुड की टॉप लिस्ट में शुमार हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी और वह रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन जैसे एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं और आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. तो चलिए जानते हैं.
नुसरत भरूचा बर्थडे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की. जो आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई में हुआ था. एक्ट्रेस अपने पेरेंट्स की सिंगल चाइल्ड हैं और उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई के लीलावती बाई पोद्दार हाई स्कूल में हुई है. इसके बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन की है. नुसरत को बचपन से ही एक्टिंग की शौक था और वह अक्सर ही स्कूल कॉलेज में परफॉर्म करती थीं. एक्ट्रेस ने रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेजुएशन के समय पर ही एक टैलेंट स्काउट कंपनी ज्वाइन कर ली थी.
नुसरत भरूचा ने टीवी से की करियर की शुरुआत
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद छोटी उम्र से की थी. उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में आए टीवी शो किटी पार्टी से हुई थी. इसके बाद वह शो सेवन में भी नजर आईं. फिल्मों में अपने काम की शुरुआत नुसरत ने साल 2006 में आई फिल्म जय संतोषी मां से की थी. इसके बाद वह फिल्म कल किसने देखा में कैमियो रोल में दिखी हैं और तेलुगु फिल्म ताज महल में भी 2010 में नजर आईं.
नुसरत भरूचा ने की ये फिल्में
उसके बाद वह एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा में नजर आईं. फिर वह प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, और आकाश वाणी में कार्तिक आर्यन के साथ दिखीं.नुसरत की कार्तिक के साथ जोड़ी हिट हो गई और लोगों को वह खूब पसंद आई. इन सभी के अलावा वह सोनू की टीटू की स्वीटी, ड्रीम गर्ल, छलांग, छोरी, जनहित में जारी, सेल्फी, जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं. नुसरत रणबीर कपूर के साथ फिल्म तू झूठी में मक्कार में भी नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म में उन्होंने छोटा सा कैमियो रोल किया था, जो कि काफी मजेदार था.
नुसरत भरूचा नेटवर्थ
एक्ट्रेस की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो वह एक आलीशान लाइफ जीती हैं. नुसरत रिपोर्ट्स के मुताबिक 58 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. साथ ही वह ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग से भी अच्छी कमाई करती हैं.
नुसरत भरूचा कार कलेक्शन
इन सभी के अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. एक्ट्रेस के पास 17 लाख की महिंद्रा था, 70 लाख की BMW X3 और 1.2 करोड़ रुपये की BMW iX जैसी कारें भी हैं. एक्ट्रेस के पास मुंबई के अंधेरी इलाके में एक आलीशान घर भी है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई गई है