Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरे पास छिपाने…’ फैन ने जबरन Kiss करने पर एक्ट्रेस निकिता रावल ने खोला मुंह, कही ये बात

Nikita Rawal on Forced Kiss Incident: एक्ट्रेस निकिता रावल ने वायरल फैन किसिंग इंसिडेंट पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

Nikita Rawal on Forced Kiss Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल इन दिनों अपने वायरल फैन किसिंग इंसिडेंट की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल, हाल ही एक पब्लिक इवेंट के दौरान जब निकिता रावल  रेड कार्पेट पर मीडिया को पोज दे रही थीं, उसी समय एक गर्ल फैन आई और उसने निकिता को सबके सामने लिपलॉक किस कर लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ. अब इस मामले पर पहली बार एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है. निकिता रावल ने इस मामले पर बात करते हुए अपने फैंस से उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस मामले क्या कहा है.  

मैं इसकी दिल से आभारी हूं...

दरअसल, निकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फैन का मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उसने इवेंट में हुई घटना के लिए माफी मांगी थी. इसके जवाब में उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं इसकी दिल से आभारी हूं. और आप जानते हैं कि मैं सही हूं; मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, और मैं हमेशा सच के साथ खड़ी रहूंगी.'

---Advertisement---

मुझे हजारों मैसेज मिले...

अपने दूसरे मैसेज पोस्ट में निकिता ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में मुझे भारत और दुनिया भर से हजारों मैसेज मिले हैं. उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरा हालचाल पूछने, प्यार भेजने, शुभकामनाएं देने और मेरा साथ देने के लिए समय निकाला. आपके समर्थन, सहानुभूति और सम्मान ने मेरे दिल को छू लिया है.'

मेरे साथ खड़े रहने...

निकिता ने पोस्ट में आगे लिखा, 'ऐसा नहीं हो सकता है कि मैं हर मैसेज पर्सनली जवाब न दे पाऊं, लेकिन प्लीज ये जान लीजिए कि मैंने उनमें से कई संदेश पढ़े हैं और हर एक की सराहना करती हूँ. मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद.'

---Advertisement---

फिल्म 'रामायण' पर बयान

निकिता ने हाल ही में फिल्म 'रामायण' पर अपनी राय से भी सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने रणबीर कपूर के भगवान राम की भूमिका निभाने पर कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि रणबीर इस भूमिका के लिए सही चॉइस हैं.    

First published on: Aug 12, 2026 11:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola