Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunita Ahuja ने जानबूझ कर उड़ाईं Govinda की इज्ज़त की धज्जियां, अफेयर की खबरें उड़ाकर किया बदनाम ?

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, बीते हफ्ते गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस कोमल रानी सर्वणकर के साथ स्पॉट किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या ये वही कोमल हैं, जिनके साथ अफेयर को लेकर सुनीता पहले गोविंदा पर सवाल उठा चुकी हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 12, 2026 18:31
Share :
Govinda

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, बीते हफ्ते गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस कोमल रानी सर्वणकर के साथ स्पॉट किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या ये वही कोमल हैं, जिनके साथ अफेयर को लेकर सुनीता पहले गोविंदा पर सवाल उठा चुकी हैं। इसी वीडियो पर सुनीता से सवाल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने गोविंदा पर जमकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। सुनीता के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन करते हुए गोविंदा को ट्रोल किया, तो कई लोगों ने सुनीता पर परिवार की निजी बातें सार्वजनिक करने का आरोप लगाया। कुछ यूजर्स ने इस पूरे मामले को प्लांटेड और स्क्रिप्टेड बताते हुए इसे फिल्म प्रमोशन और पब्लिसिटी स्टंट तक करार दिया। हालांकि, इस मामले की सच्चाई क्या है, इसका जवाब सिर्फ गोविंदा और सुनीता ही जानते हैं। बता दें कि दोनों के रिश्ते को लेकर पिछले दो साल से लगातार खबरें आती रही हैं। शादी के 36 साल बाद तलाक की खबरें भी सामने आई थीं, जिन्हें गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने खारिज कर दिया था। वहीं, सुनीता कई इंटरव्यू और रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में गोविंदा के अफेयर को लेकर बात कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि वह गोविंदा को कभी तलाक नहीं देंगी।

First published on: Aug 12, 2026 06:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola