Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan-Sohail Khan की फोटोज़ ने मचाया हंगामा,Arbaaz Khan से हो रही तुलना! फैंस बोले-भाई से सीखो

खान ब्रदर्स सलमान, अरबाज़ और सोहेल खान भले ही एक-दूसरे पर जान छिड़कते हों, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर तीनों भाइयों के लुक और फिटनेस की तुलना हो रही है। जहां सलमान और सोहेल के बदले हुए लुक ने फैंस को चिंता में डाल दिया है, वहीं अरबाज़ खान की फिटनेस और ग्रूमिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 12, 2026 17:13
Share :
Salman Khan

खान ब्रदर्स सलमान, अरबाज़ और सोहेल खान भले ही एक-दूसरे पर जान छिड़कते हों, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर तीनों भाइयों के लुक और फिटनेस की तुलना हो रही है। जहां सलमान और सोहेल के बदले हुए लुक ने फैंस को चिंता में डाल दिया है, वहीं अरबाज़ खान की फिटनेस और ग्रूमिंग की जमकर तारीफ हो रही है। हाल ही में सलमान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तस्वीरों में उनका थका हुआ चेहरा और बदला हुआ लुक देखकर कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि आखिर भाईजान को हुआ क्या है। हालांकि, सलमान ने पांच तस्वीरें शेयर कर फैंस से ही उनकी तबीयत पूछकर इन चर्चाओं का जवाब दिया। दूसरी तरफ, सलमान से चार साल छोटे सोहेल खान भी अपने बदले लुक की वजह से सुर्खियों में हैं। चेहरे पर थकान, पिचके गाल, आंखों के नीचे सूजन और गर्दन की ढीली स्किन ने लोगों का ध्यान खींचा है। वहीं 58 वर्षीय अरबाज़ खान इन दिनों अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। पिछले साल बढ़ती तोंद को लेकर ट्रोल हुए अरबाज़ अब फिट फिजीक, क्लीन-शेव लुक और स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अरबाज़ ने अपनी फिटनेस और ग्रूमिंग पर काफी काम किया है। कुछ यूजर्स उनकी बदली हुई पर्सनैलिटी का क्रेडिट उनकी पत्नी शूरा खान को भी दे रहे हैं। हालांकि, सलमान और सोहेल की सेहत को लेकर किए जा रहे कयास सोशल मीडिया यूजर्स की राय हैं, किसी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।

First published on: Aug 12, 2026 05:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola