Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्ट्रेस के Ex-पति ने दूसरी बेगम पर लुटाया प्यार, चिढ़ गई रंगीला एक्ट्रेस ! जानिए पूरा मामला

उर्मिला मातोंडकर और उनके एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मोहसिन जहां अपनी दूसरी पत्नी निधा भट्ट पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं, वहीं उर्मिला की एक क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को तेज कर दिया है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 12, 2026 15:25
Share :
Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर और उनके एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मोहसिन जहां अपनी दूसरी पत्नी निधा भट्ट पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं, वहीं उर्मिला की एक क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को तेज कर दिया है। दरअसल, मोहसिन ने जून 2026 में निधा भट्ट के साथ निकाह किया था और अब उन्होंने अपने रिसेप्शन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके साथ ही मोहसिन ने निधा के लिए रोमांटिक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्हें अपना घर, सुकून और हर दिन का पसंदीदा हिस्सा बताया।मोहसिन की पोस्ट के कुछ ही समय बाद उर्मिला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि उन्हें प्यार, वफादारी और समय जैसी महंगी चीजें पसंद हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट को मोहसिन की पोस्ट से जोड़ना शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि उर्मिला ने कुछ घंटों बाद अपनी स्टोरी डिलीट भी कर दी, जिसके बाद कयास और बढ़ गए।बता दें कि उर्मिला और मोहसिन ने 4 फरवरी 2016 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2014 में हुई थी। करीब आठ साल बाद 2024 में उनका तलाक हो गया।

First published on: Aug 12, 2026 03:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola