टीवी की दुनिया में मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की दोस्ती काफी पुरानी और मजबूत मानी जाती है। दोनों की बॉन्डिंग से फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं और जब भी दोनों साथ नजर आते हैं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। हाल ही में मौनी रॉय का नाम अर्जुन बिजलानी के साथ जोड़कर दोनों की डेटिंग की खबरें वायरल होने लगीं। अब इन अफवाहों पर अर्जुन ने खुद सफाई दी है। मौनी के साथ डेटिंग की रिपोर्ट्स पर अर्जुन ने कहा कि फ्रेंडशिप में कोई क्लैरिटी नहीं होती। वो उनकी बहुत पुरानी दोस्त हैं और हमेशा रहेंगी। अर्जुन ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इन खबरों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी, क्योंकि सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चलती रहती हैं। लेकिन जब उनकी कॉमन फ्रेंड और एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी इन खबरों पर गुस्सा जताया और इन्हें बकवास बताया, तब अर्जुन को लगा कि इस मामले पर बोलना जरूरी है। अर्जुन ने आरोप लगाया कि कोई काफी समय से मौनी की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर बातें बनाई गईं और फिर उनकी ड्रिंकिंग हैबिट्स पर कमेंट किए गए। अर्जुन ने यह भी कहा कि पार्टी करना और एंजॉय करना बिल्कुल सामान्य है। मौनी और अर्जुन ने टीवी इंडस्ट्री में साथ काम किया है और ‘नागिन’ जैसे पॉपुलर शो से दोनों ने घर-घर में पहचान बनाई। सालों पुरानी उनकी दोस्ती आज भी कायम है, लेकिन इसी बॉन्डिंग को अब डेटिंग के एंगल से देखा जा रहा है। फिलहाल अर्जुन के बयान ने साफ कर दिया है कि मौनी उनकी करीबी और पुरानी दोस्त हैं और दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। अब देखना होगा कि उनके इस बयान के बाद दोनों की डेटिंग को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगता है या नहीं।
---विज्ञापन---
Mouni Roy-Arjun Bijlani के अफेयर की चर्चा,रिश्ते पर मचा बवाल, सामने आया बड़ा सच!
टीवी की दुनिया में मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की दोस्ती काफी पुरानी और मजबूत मानी जाती है। दोनों की बॉन्डिंग से फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं और जब भी दोनों साथ नजर आते हैं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। हाल ही में मौनी रॉय का नाम अर्जुन बिजलानी के साथ जोड़कर दोनों की डेटिंग की खबरें वायरल होने लगीं।
First published on: Aug 12, 2026 06:59 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola