Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर धूम मचा रही बंटवारे पर बनी ये लव स्टोरी, देख छलक उठेंगे आंसू, IMDb पर मिली 8.2 की रेटिंग

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी बॉलीवुड में तमाम फिल्में बनी हैं. वहीं, इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है, जो कि ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है.

बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में और कहानियां हैं, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी हैं. इनमें 'गदर: एक प्रेम कथा', 'पिंजर' और 'मंटो' जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि, आज हम ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान पनपी एक प्रेम कहानी पर आधारित है.

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह हाल ही में Netflix पर रिलीज हुई है. रिलीज के बाद यह ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. लोग इस फिल्म की कहानी को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे IMDb पर भी शानदार रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

मैं वापस आऊंगा

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. इसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आए हैं.

क्या है मैं वापस आऊंगा की कहानी?

2 घंटे 47 मिनट की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले इशर और जिया के बीच प्यार पनपता है. लेकिन बदलते हालात के कारण दोनों अलग हो जाते हैं. वहीं, इशर आखिरी सांस तक अपनी प्रेमिका को याद करता और उससे प्यार करता रहता है. फिल्म में बंटवारे के दौरान लोगों के हालात और उनके दर्द को भी दिखाया गया है. यह कहानी आपकी आंखें नम कर देगी.

---Advertisement---

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया. Sacnilk की उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 57.50 करोड़ करोड़ का नेट और दुनियाभर में 87.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

फिल्म को IMDb पर मिली आच्छी रेटिंग

बता दें कि 'मैं वापस आऊंगा' अब Netflix पर भी उपलब्ध है. फिल्म की OTT रिलीज 7 अगस्त 2026 को हुई है. IMDb पर फिल्म को 8.2 की रेटिंग मिली हुई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

---Advertisement---
First published on: Aug 09, 2026 02:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola