Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

होंठ पर सूजन शरीर पर निशान… इंटीमेट सीन्स देकर पछताईं ये एक्ट्रेस, आज भी होता है इस बात का अफसोस

इस एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि बोल्ड सीन्स के बाद होंठों पर सूजन और शरीर पर निशान तक पड़ जाते हैं.

टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आज बोल्ड किरदारों के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई ऐसे शोज में काम किया है, जिनमें इंटीमेट और बोल्ड सीन्स देखने को मिले. खास बात यह है कि एक्टिंग के साथ-साथ वह अब इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के तौर पर भी काम कर रही हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं, जिनके बारे में आमतौर पर कम ही चर्चा होती है.  

एक्ट्रेस का खुलासा

हम बात कर रहे हैं, नेहल वडोलिया की, जिन्होंने 'टॉक विद मावेंद्र' पॉडकास्ट में ऐसे खुलासे किए जो बेहद हैरान करने वाले हैं, उन्होंने कहा कि पर्दे पर भले ही इंटीमेट सीन देखने में आसान लगें, लेकिन इन्हें शूट करना एक्टर्स के लिए काफी मुश्किल होते हैं. उनके मुताबिक, ऐसे सीन्स के दौरान कंफर्ट और सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.

---Advertisement---

इंटीमेट सीन्स पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

नेहल ने कहा कि वह अक्सर इंटीमेट सीन्स को शूटिंग के आखिर में करना पसंद करती हैं. इसकी एक वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सीन शूट करने के बाद कई बार होंठों पर सूजन आ जाती है. इसलिए वह पहले अपने डायलॉग वाले सीन्स पूरा कर लेती हैं और इसके बाद बोल्ड सीन्स शूट करती हैं.

किस हिसाब से शूट होते हैं सीन्स?

एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि पर्दे पर दिखने वाले इन सीन्स को देखकर दर्शक जैसा महसूस करते हैं, एक्टर्स के लिए ऐसा बिल्कुल नहीं होता. उनके अनुसार, सेट पर हर चीज डायरेक्शन के हिसाब से की जाती है और कोशिश रहती है कि ऐसे सीन्स कम से कम टेक में पूरे हो जाएं.

---Advertisement---

'शरीर पर पड़ जाते हैं कई बार निशान'

नेहल ने बताया कि इंटीमेट सीन्स के बाद शरीर पर कई बार निशान भी पड़ जाते हैं. यही वजह है कि एक्टर्स के लिए ऐसे सीन्स करना हमेशा आरामदायक नहीं होता. उन्होंने कहा कि इन सीन्स की शूटिंग के दौरान कलाकारों का अनकंफर्टेबल होना आम बात है और सेट पर प्रोफेशनल माहौल बनाए रखना जरूरी है.

'करियर में किए एक्स्ट्रीम सीन्स'

नेहल ने बातचीत में यह भी बताया कि उन्होंने अपने करियर में एक्स्ट्रीम सीन्स तक किए हैं. उनके मुताबिक बोल्ड कंटेंट की भी अलग-अलग कैटेगरी होती हैं और एक्स्ट्रीम के बाद एरोटिका जैसी कैटेगरी आती है.

---Advertisement---

कैसा रहा करियर?

नेहल का करियर हालांकि उनकी इच्छा के मुताबिक आगे नहीं बढ़ा. वह टीवी शोज में लीड एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन उन्हें ज्यादातर कैमियो और सपोर्टिंग रोल ही मिले. इसके बाद उन्होंने बोल्ड शोज की ओर रुख किया और इसी वजह से उन्हें एक अलग पहचान मिली. अब वह एक्टिंग के साथ इंटीमेसी कॉर्डिनेशन के क्षेत्र में भी काम कर रही हैं.

First published on: Aug 17, 2026 01:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola