---विज्ञापन---
9 साल तक बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर को किया डेट, लेकिन फिर सुपरस्टार से रचाई शादी, जानें क्यों नहीं बन पाए हमसफर
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़े तमाम किस्से और कहानियां अक्सर ही सुनने में आते रहते हैं. एक्टर्स न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की लव लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि एक वक्त पर काफी चर्चा में रही है. हालांकि इस हसीना ने किसी और से शादी रचाई. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ.
नरगिस दत्त बर्थ एनिवर्सरी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं नरगिस दत्त की, जो कि फातिमा राशिद के तौर पर जन्मी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर नरगिस कर लिया. वह निर्मला दत्त के नाम से भी जानी जाती थीं. वहीं आज नरगिस दत्त की बर्थ एनिवर्सरी है. एक्ट्रेस का जन्म 1 जून 1929 को कलकत्ता में हुआ था.
इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं नरगिस
नरगिस फिल्म इंडस्ट्री की बहुत बड़ी एक्ट्रेस हुआ करती थीं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'तलाश एक इश्क' से की थी, जब वह सिर्फ 6 साल की थी. इसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस एक्टिंग डेब्यू फिल्म 'तमन्ना' से किया था. उसके बाद वह अंदाज, बरसात, आवारा, चोरी चोरी, मदर इंडिया, रात और दिन जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था.
राज कपूर संग अफेयर को लेकर नरगिस रहीं चर्चा में
नरगिस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने राज कपूर के साथ लगभग 16 फिल्मों में काम किया था. दोनों ने बरसात, आवारा, श्री 420 जैसी कई फिल्मों में काम किया है और दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया. नरगिस और राज की जोड़ी हिंदी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में से एक थी और उनकी केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद थी.
राज कपूर और नरगिस ने किया एक दूसरे को 9 साल तक डेट
16 फिल्मों में साथ काम करते हुए राज और नरगिस एक दूसरे से प्यार कर बैठे. दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे. इतना ही नहीं उनके प्यार के चर्चे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में होने लगे थे. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को नाम नहीं दिया. दोनों ने करीब एक दूसरे को 9 साल तक डेट किया, लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की. एक और नरगिस के मां और भाई इस रिश्ते के खिलाफ थे. क्योंकि वह जानते थे कि नरगिस और राज के रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है.
राज पहले से थे शादीशुदा
जिसके पीछे का कारण कुछ और नहीं बल्कि खुद राज थे. दरअसल, राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे. उनकी पत्नी का नाम कृष्णा कपूर था और उनके बच्चे भी थे. तो ऐसे में नरगिस और राज का रिश्ता भले ही कितना ही गहरा था, लेकिन दोनों की शादी हो पाना आसान नहीं था. बताया जाता है कि एक बार जब राज और नरगिस का बाहर मिलने का प्लान था, तो लंबे वक्त तक इंतजार करने के बाद भी जब राज वहां नहीं पहुंचे, तो नगरिस उनके घर पहुंच गई. जिसके बाद उन्होंने देखा कि राज अपनी पत्नी के साथ थे और वह उन्हें नेकलेस पहना रहे थे.जिसे देखकर नरगिस हैरान रह गईं और फिर उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया.
एक हादसे के बाद नरगिस ने रचाई थी सुनील दत्त से शादी
वहीं, राज कपूर से दूरी बनाने के बाद नरगिस ने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया. फिल्म मदर इंडिया में काम करते हुए वह सुनील दत्त पर दिल हार बैठी. दरअसल, इस मूवी के सेट पर आग लग गई थी, जिसके बाद सुनील दत्त ने अपनी जान की परवाह किए बिना नरगिस को बताया और इसी के बाद दोनों करीब आए. फिर नरगिस ने सुनील से शादी करने का फैसला किया. कपल के दो बच्चे हैं. जिसमें से एक संजय दत्त हैं और बेटी का नाम नम्रता दत्त है.