Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कूड़े के ढेर में मिली थी यह मासूम, बॉलीवुड सुपरस्टार ने बनाया बेटी; आज हॉलीवुड में कमा रही है नाम

---विज्ञापन---

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने बच्चों को गोद लिया है. इतना ही नहीं, इन सितारों ने उन बच्चों की परवरिश अपने सगे बच्चों की तरह की है और उन्हें अपना नाम भी दिया है. इस लिस्ट में सुष्मिता सेन से लेकर सनी लियोनी तक कई नाम शामिल हैं. हालांकि, आज हम एक ऐसे अभिनेता के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने कूड़े के ढेर के पास मिली एक नवजात बच्ची को गोद लिया था और उसे एक नई जिंदगी दी. आज वही बच्ची हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही है.

मिथुन चक्रवर्ती हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की, जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं. मिथुन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं.

---Advertisement---

मिथुन ने लिया था बच्ची को गोद, बदली जिंदगी

सभी जानते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती के तीन बेटे हैं, जिनके नाम महाक्षय चक्रवर्ती, उष्मे चक्रवर्ती और नमाशी चक्रवर्ती हैं. इसके अलावा उनकी एक बेटी भी है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. मिथुन ने एक नवजात बच्ची को गोद लिया था, जिसे उसके माता-पिता ने कथित तौर पर कूड़े के ढेर के पास छोड़ गए थे.

कौन है दिशानी चक्रवर्ती?

मिथुन की बेटी का नाम दिशानी चक्रवर्ती है. दिशानी अपने तीन भाइयों की इकलौती बहन हैं और परिवार के सभी सदस्य उन्हें बेहद प्यार करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जन्म के बाद उन्हें उनके जन्म देने वाले पेरेंट्स ने उन्हें कूड़े के ढेर के पास छोड़ दिया गया था. बाद में कुछ लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी और एक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया. इस घटना की खबर अखबार में प्रकाशित हुई थी. जब मिथुन चक्रवर्ती ने यह खबर पढ़ी, तो उन्होंने बच्ची को गोद लेने का फैसला किया. बताया जाता है कि इस फैसले में उनकी पत्नी योगिता बाली ने भी उनका पूरा साथ दिया.

---Advertisement---

हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं दिशानी

दिशानी ने अपनी शुरुआती शिक्षा भारत में प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका में आगे की पढ़ाई की. उन्होंने लॉस एंजिल्स में शिक्षा हासिल की और अभिनय को अपना करियर बनाने का फैसला किया. बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद दिशानी ने हॉलीवुड की शॉर्ट फिल्म Gift से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके अलावा वह Holy Smoke, Underpass, Why Did You Do It और Two Faced जैसी शॉर्ट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. आखिरी बार उन्हें The Guest में देखा गया था.

दिशानी जल्द करेंगी शादी

बता दें कि दिशानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड माइल्स मैटजारिस ने उन्हें प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं. दिशानी 6 दिसंबर 2026 को शादी करने वाली हैं, जिसको लेकर उन्होंने खुद अनाउंस किया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 16, 2026 03:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola