Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

300 करोड़ी मूवी को टक्कर देती है 33 हजार में बनी ये हॉरर फिल्म, एक-एक सीन में भरा है डर

---विज्ञापन---

Best Horror Film: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक आज के जमाने में फिल्मों का बजट 300-400 करोड़ रुपये होना बहुत ही नॉर्मल हो गया है. इतने पैसे खर्च करने के बाद भी फिल्म चलेगी की नहीं, इसकी कोई गैरिन्टी नहीं होती. इस महंगे दौर में एक ऐसी फिल्म है, जो बनी तो 33000 रुपये के बजट में बनी है और 300 करोड़ के बजट की फिल्मों को कांटे की टक्कर देती है. इस फिल्म हॉरर का हर एक सीन आपके सीने में डर पैदा कर देगा. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

33 हजार में बनी फिल्म

महज 33 हजार के बजट में बनी इस फिल्म का नाम 'मन पिशाच' (Mann Pishach) है. इस फिल्म को 'तुम्बाड' जैसी आइकॉनिक फिल्म बनाने वाली डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने बनाया है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में सिर्फ दो एक्टर्स ने काम किया है, जिनके नाम यानिका भारद्वाज और दीपक दामले हैं.

---Advertisement---

एक-एक सीन में भरा है डर

3 महीने पहले डिजिटली रिलीज हुई फिल्म 'मन पिशाच' एक जबरदस्त हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका हर एक सीन इतना डरावना और थ्रिल से भरा हुआ है कि आपके दिल की धड़कने अपने आप बढ़ जाएंगी. मजेदार बात यह है कि इस फिल्म को यूट्यूब पर फ्री में कभी भी देख सकते हैं.

फिल्म की कहानी

'मन पिशाच' की कहानी 60 के दशक के गांव पर सेट है, जहां एक पहाड़ी के खिसक जाने के बाद एक प्राचीन गुंबद बाहर निकल आता है. उस गुंबद की जांच के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग से एक अधिकारी उस गांव में भेजा जाता है. फिल्म में जांच के दौरान उस अधिकारी को लगातार अजीबो-गरीब चीजों का आभास होता है.

---Advertisement---

अब तक 7 लाख व्यूज

इस साइकोलॉजिकल फोक-हॉरर फिल्म को राही अनिल बर्वे ने 18 मार्च 2026 को यूट्यूब पर रिलीज किया था. मेकर्स ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट 60 पन्नों की थी. इस मूवी को आईफोन से रिकॉर्ड करके एआई की मदद से बनाया गया है. 1 घंटा 20 मिनट की इस फिल्म को अब तक 7 लाख व्यूज मिल चुके हैं.  

First published on: Jul 13, 2026 01:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola