---विज्ञापन---

Vicky Kaushal को Katrina Kaif ने क्यों कहा ‘संत’? गिनाईं पति की ये 5 खास खूबियां, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के 38वें बर्थडे पर पत्नी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने ऐसा इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल विक्की और कटरीना की बॉन्डिंग एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. कटरीना ने सिर्फ पति को जन्मदिन की बधाई ही नहीं दी, बल्कि उनकी उन खूबियों का भी जिक्र किया, जिनकी वजह से वो उन्हें 'संत' मानती हैं.

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या बोलीं एक्ट्रेस?

कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबा और इमोशनल नोट लिखा. एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले 2 सालों में उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं, और अब वे अपने बेटे विहान के साथ विक्की का जन्मदिन मना रहीं हैं.

---Advertisement---

पति विक्की के लिए कही ये बातें

कैटरीना ने लिखा कि विक्की ने पिछले कुछ सालों में 98-99 परसेंट समय संत जैसा धैर्य दिखाया है. यही वजह है कि वह उन्हें प्यार से 'संत' कहती हैं. उन्होंने कहा कि विक्की हमेशा शांत रहते हैं, हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं, और उनके लिए एक मजबूत सहारे की तरह खड़े रहते हैं.

एक्ट्रेस ने गिनाईं 5 खूबियां

एक्ट्रेस ने पोस्ट में विक्की की 5 खास खूबियों का भी जिक्र किया. सबसे पहले उन्होंने उनकी ईमानदारी की तारीफ की. दूसरी खासियत उनका धैर्य बताया. तीसरी बात, विक्की हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हैं, चाहे उन्हें उस विषय की जानकारी हो या नहीं.

---Advertisement---

हर एक खूबी ने जीता फैंस का दिल

चौथी खूबी ये कि वो हर चीज सीखने को तैयार रहते हैं. कटरीना ने मजाकिया अंदाज में लिखा, कि अब विक्की माइथोलॉजी, एआई, हेल्थ, बिजनेस, मेकअप और यहां तक कि वॉटरप्रूफिंग के भी एक्सपर्ट बन चुके हैं. पांचवीं और सबसे खास बात, वो परिवार को हमेशा प्रायोरिटी देते हैं.

कैटरीना ने उड़ेला प्यार का समंदर

पोस्ट के आखिर में कटरीना ने बेहद प्यारी बात लिखी. उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं, कि सुबह उनके सवाल शुरू होने से पहले दोनों साथ बैठकर कम से कम एक या दो कप ब्लैक कॉफी जरूर पी सकें. फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.

वर्कफ्रंट पर विक्की-कैट

बता दें, कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने साल 2021 में शादी की थी. पिछले साल दोनों बेटे विहान के मम्मी-पापा बने. फिलहाल, कटरीना अपने बेटे और ब्यूटी ब्रांड पर फोकस कर रही हैं, जबकि विक्की अपनी अपकमिंग फिल्म 'अश्वत्थामा' को लेकर सुर्खियों में हैं.

First published on: May 17, 2026 09:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.