---विज्ञापन---
‘जान का जन्मदिन..’ विक्की कौशल को गले लगाकर कटरीना कैफ ने मनाया अपना बर्थडे, पति ने यूं लुटाया प्यार
16 जुलाई को बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया. एक्ट्रेस ने यह खास दिन पति विक्की कौशल, बेटे विहान और परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. इस मौके पर विक्की कौशल ने पत्नी पर प्यार बरसाते हुए जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह कटरीना को गले लगाए नजर आ रहे हैं.
विक्की ने ऐसे सेलिब्रेट किया पत्नी कटरीना का बर्थडे
दरअसल, विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पत्नी कटरीना कैफ को अपनी बाहों में लिए नजर आ रहे हैं. इस दौरान विक्की के हाथ में केक का एक टुकड़ा भी दिखाई दे रहा है. तस्वीर में विक्की व्हाइट शर्ट में, जबकि कटरीना डेनिम ड्रेस में नजर आईं. दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं और उन्होंने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं. वहीं, पीछे 'Happy Birthday Katrina' का बैनर भी लगा हुआ है.
विक्की ने कटरीना को कहा जान
इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, "जान का जन्मदिन." इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की.
2021 में कपल ने रचाई थी शादी
बता दें कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. दोनों ने साल 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. उनकी शादी को पांच साल हो चुके हैं और अब दोनों माता-पिता भी बन चुके हैं. कपल ने साल 2025 में अपने बेटे विहान का स्वागत किया था.
विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'छावा' में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा वह फिल्म 'महावतार' में भी नजर आएंगे.
मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं कटरीना
वहीं, अगर कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में थे. फिलहाल कटरीना फिल्मों से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.