---विज्ञापन---

सामने आया Kangana Ranaut के मंगलसूत्र, हरी चूड़ियों का सच, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं चुपचाप…

---विज्ञापन---

Kangana Ranaut Marriage Rumors Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में कंगना को मुंबई में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने स्पॉट किया गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं. कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है. अब इन खबरों पर खुद कंगना ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है.

कंगना ने स्टोरी शेयर कर बताई पूरी सच्चाई

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया, कि उन्होंने शादी नहीं की है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं हर दिन शहर या आसपास शूटिंग कर रही हूं. किसी ने मेरे कैरेक्टर लुक में अचानक तस्वीर ले ली और अब मुझे लगातार फोन आ रहे हैं, लेकिन शादीशुदा महिला के लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स हर तरह के किरदार निभाते हैं. मैं वादा करती हूं, कि मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी.'

---Advertisement---

कंगना के जवाब पर फैंस का आया ऐसा रिएक्शन

कंगना का ये जवाब सामने आते ही फैंस भी राहत महसूस करने लगे. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, कंगना जिस लुक में नजर आई थीं, उसमें वो ट्रेडिशनल अंदाज में मंगलसूत्र पहने दिखाई दी थीं. इसी वजह से लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था, कि शायद एक्ट्रेस ने सीक्रेट मैरिज कर ली है.

कंगना का ये पोस्ट भी हो रहा वायरल

इसी बीच कंगना का एक और पोस्ट भी काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने भीषण गर्मी और शूटिंग के हालात को लेकर अपनी बात रखी. कंगना ने लिखा कि लोग AC स्टूडियो में बैठकर हीटवेव की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उन कलाकारों का क्या जो तेज रोशनी और बंद सेट्स के बीच घंटों शूटिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिंदगी की चुनौतियां ही इंसान को मजबूत बनाती हैं.

---Advertisement---

नहीं हुई गुपचुप शादी

फिलहाल, जब से कंगना कि मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गईं, जिसपर फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई, यूजर लगातार ये सच जानने की कोशिश में दिखे कि क्या वाकई में उनकी 'क्वीन' ने शादी कर ली है, लेकिन अब खुद एक्ट्रेस ने सच सबके सामने ला दिया है, और वादा किया है, कि वो गुपचुप शादी नहीं करेंगी, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली.

इन फिल्मों से बड़े पर्दे पर गदर काटने को तैयार कंगना

वर्कफ्रंट की बात करें, तो कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 'तनु वेड्स मनु 3' (Tanu Weds Manu 3), 'क्वीन 2' (Queen 2) और पॉलिटिकल थ्रिलर 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhagya Vidhata) पर काम कर रही हैं. ऐसे में फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: May 22, 2026 05:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.