---विज्ञापन---

इस फेमस यूट्यूबर के बेटे का हुआ निधन, 14 साल की उम्र में कैंसर ने ली जान

पॉपुलर यूट्यूबर डैनियल कोलमैन उर्फ 'डैनी गो' इस वक्त गहरे दुख से गुजर रहे हैं. डैनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है. जिसने फैंस को भी इमोशनल कर दिया है.

---विज्ञापन---

बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर यूट्यूबर डैनियल कोलमैन (YouTuber Daniel Coleman) उर्फ ‘डैनी गो’ इस वक्त गहरे दुख से गुजर रहे हैं. डैनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके 14 साल के बेटे इसहाक (Isaac) अब इस दुनिया में नहीं रहे. इसहाक (Isaac) लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, और आखिरकार कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गए.

इस बीमारी की वजह से हुई हालत खराब

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसहाक (Isaac) को मुंह का तीसरे चरण का कैंसर था. इसके अलावा वो फैनकोनी (Fanconi) एनीमिया नाम की एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी से भी पीड़ित थे. इस बीमारी की वजह से उनके शरीर को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा था. हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें हाल ही में हॉस्पिस केयर में शिफ्ट किया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

---विज्ञापन---

इमोशनल नोट लिखकर दी श्रद्धांजलि

डैनी गो ने इंस्टाग्राम पर बेटे के नाम एक बेहद इमोशनल नोट लिखकर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि इसहाक (Isaac) का पिता बनना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान था. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लाखों फैंस भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त करने लगे. कई लोगों ने कमेंट करते हुए, लिखा कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चे को खोने का दर्द सहन नहीं कर सकता.

दुनिया भर में हैं लाखों सब्सक्राइबर्स

बता दें, कि डैनी गो का कंटेंट खासतौर पर छोटे बच्चों के बीच काफी पसंद किया जाता है. उनके वीडियोज में मस्ती, डांस, एजुकेशनल एक्टिविटीज और पॉजिटिव मैसेज देखने को मिलते हैं. यही वजह है, कि दुनिया भर में उनके लाखों सब्सक्राइबर्स हैं. ऐसे में इसहाक (Isaac) के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस भी काफी दुखी नजर आए.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर लगातार लोग दे रहे श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर लगातार लोग इसहाक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. कई पैरेंट्स ने लिखा, कि डैनी के वीडियोज ने उनके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई है, और इस मुश्किल समय में पूरा इंटरनेट उनके साथ खड़ा है. इस दुखद खबर ने एक बार फिर ये याद दिला दिया, कि चमकती दुनिया के पीछे सितारे भी गहरे दर्द से गुजरते हैं. फिलहाल, डैनी गो और उनका परिवार इस कठिन समय में अपने बेटे की यादों के सहारे खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है.

First published on: May 22, 2026 10:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.