टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस Karishma Tanna इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के सबसे खूबसूरत दौर को एन्जॉय कर रही हैं। कुछ महीनों पहले एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी और अब अगस्त 2026 में उनके घर नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी खुशी के बीच 21 मई की रात करिश्मा की गोदभराई बेहद पारंपरिक और भक्ति भरे अंदाज में आयोजित की गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर करिश्मा पिंक ट्रेडिशनल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। माथे पर बिंदी, हाथों की मेहंदी, बालों में गुलाबी फूल और हल्की ज्वेलरी के साथ उनका प्रेग्नेंसी ग्लो लोगों का दिल जीत गया। वहीं उनके पति Varun Bangera सिंपल व्हाइट कुर्ते में नजर आए। गोदभराई की रस्म पूरी तरह साउथ इंडियन थीम पर रखी गई थी। केले के पत्तों पर सजा पारंपरिक भोजन, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। वीडियो में परिवार और करीबी दोस्त भजन गाते और तालियां बजाते दिखाई दिए, जबकि करिश्मा और वरुण खुशी से झूमते नजर आए। तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। कहीं दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारते दिखे तो कहीं कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए। फैंस को करिश्मा और वरुण का यह सिंपल लेकिन ट्रेडिशनल सेलिब्रेशन बेहद पसंद आ रहा है।
---विज्ञापन---
Karishma Tanna’s Baby Shower : खुशी से खिल उठी Mom-To-Be, गोदभराई में जमकर नाचे Varun Bangera
टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस Karishma Tanna इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के सबसे खूबसूरत दौर को एन्जॉय कर रही हैं। इसी खुशी के बीच 21 मई की रात करिश्मा की गोदभराई बेहद पारंपरिक और भक्ति भरे अंदाज में आयोजित की गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
First published on: May 22, 2026 04:14 PM