---विज्ञापन---

Aishwarya Rai के कान्स में पहुंचने से पहले हुआ बड़ा हादसा, होटल के कमरे…

कान्स फिल्म फेस्टिवल के बीच एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय के रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले ही कान्स से जो खबर सामने आई है, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं.

---विज्ञापन---

Cannes Film Festival 2026: फ्रांस में चल रहे दुनिया के सबसे चर्चित फिल्म इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के बीच एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के रेड कार्पेट पर पहुंचने से पहले ही कान्स से ऐसी खबर आई, जिसने फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया.

होटल में हुई डरावनी हरकत

2025 मिस वेनेजुएला एंड्रिया डेल वाल पर उनके होटल के कमरे में कथित तौर पर हिंसक हमला किया गया. सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि हमला किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि उनके ही सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना ने किया. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त होटल के उसी फ्लोर पर ठहरे दूसरे मेहमानों ने कमरे से जोर-जोर से चीखने और मारपीट की आवाजें सुनीं. इसके बाद होटल स्टाफ और सिक्योरिटी को तुरंत अलर्ट किया गया.

---विज्ञापन---

पुलिस हिरासत में आरोपी

मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया और आरोपी जियोवानी लगुना को मौके से हिरासत में ले लिया गया. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

ऐसी हालत में मिली ब्यूटी क्वीन

वीडियो में एंड्रिया डेल वाल खून से लथपथ नजर आ रही हैं. उनका चेहरा घायल दिखाई दे रहा है, जबकि होटल का कमरा पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा है. कमरे में टूटा-बिखरा सामान साफ बता रहा है, कि वहां कितनी भयानक हाथापाई हुई होगी. वीडियो के एक हिस्से में जियोवानी लगुना सोफे पर बैठा दिखाई देता है, जबकि दूसरी फुटेज में वो हाथ में जूता पकड़े नजर आता है.

---विज्ञापन---

दुनिया को दिखा असली चेहरा

सबसे ज्यादा चर्चा एंड्रिया की हिम्मत की हो रही है. घायल होने और सदमे में होने के बावजूद उन्होंने अपने फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड की. वीडियो में उन्होंने स्पेनिश भाषा में कहा, ‘देखो, ये सब जियोवानी लगुना ने किया है. मैं चाहती थी, कि दुनिया उसका असली चेहरा देखे.’

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. फैशन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग एंड्रिया के समर्थन में उतर आए हैं, और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कान्स जैसे ग्लैमरस इवेंट के बीच हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 22, 2026 09:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.