Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan की बहन Arpita Khan के बच्चों का गजब कारनामा, मामूजान की राह पर निकले Ahil और Aayat

सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा और भांजी आयत शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि इस बार दोनों अपने मामूजान Salman Khan के साथ बॉन्डिंग की वजह से नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस ट्रेनिंग को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, Ayush Sharma ने हाल ही में अपने बच्चों आहिल और […]

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 22, 2026 16:55
Share :
Salaman Khan

सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा और भांजी आयत शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि इस बार दोनों अपने मामूजान Salman Khan के साथ बॉन्डिंग की वजह से नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस ट्रेनिंग को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, Ayush Sharma ने हाल ही में अपने बच्चों आहिल और आयत के कुछ जिम वीडियोज़ शेयर किए, जिनमें दोनों पूरे जोश के साथ एक्सरसाइज़ करते नजर आए। वीडियो में बच्चों को हल्की strength training, push exercises और basic workout movements करते देखा जा सकता है। आयुष खुद अपने बच्चों को ट्रेनिंग देते दिखाई दिए। इन वीडियोज़ को शेयर करते हुए आयुष ने लिखा, “बचपन से सही सीख दो और उन्हें स्वस्थ और समझदार बनते देखो।” वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। 10 साल के आहिल और 6 साल की आयत की फिटनेस के प्रति दिलचस्पी देखकर लोग हैरान हैं। जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों और कार्टून में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में दोनों बच्चों का जिम में पसीना बहाना लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई यूजर्स ने बच्चों की एनर्जी, डिसिप्लिन और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ की, तो वहीं कुछ लोगों ने इतनी छोटी उम्र में जिम ट्रेनिंग को लेकर चिंता भी जताई। फैंस का कहना है कि आहिल और आयत अपने फिटनेस फ्रीक मामूजान सलमान खान के नक्शेकदम पर चलते नजर आ रहे हैं।

First published on: May 22, 2026 04:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola