Bhushan Kumar Presents Film Dragon First Glimpse: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेडट पैन-इंडिया फिल्म ‘ड्रैगन’ के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की पहली झलक रिलीज कर दी है. दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म ‘ड्रैगन’ का टीजर रिलीज कर दिया है. ये टीजर वीडियो जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग से भरपूर है. ‘ड्रैगन’ के टीजर में जूनियर एनटीआर का रूथलेस एक्शन अवतार बिल्कुल हैरान कर देने वाला है. इतना शानदार टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
‘ड्रैगन’ का टीजर
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म ‘ड्रैगन’ के टीजर में फैंस ने उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘सालार’ और ‘केजीएफ’ के एक्शन की झलक दिखाई देखी. भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का ये टीजर 19 मई को तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन से कुछ मिनट पहले रिलीज किया गया था. टीजर से ये साफ है कि इस फिल्म की कहानी इंटरनेशनल अफीम व्यापार के बैकग्राउंड पर आधारित है, जहां सभी विलेन्स के बीच संघर्ष, सत्ता और अस्तित्व की लड़ाई देखने को मिलेगी. इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म का टीजर देखकर फिल्म की रिलीज को लेकर बेकरारी बढ़ गई है.
कहानियों को सपोर्ट कर रहे हैं भूषण कुमार
बता दें कि पिछले कुछ सालों में प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हिट फिल्में दी जिसने उनका कद लगातार बढ़ाया है. भूषण कुमार ने बड़े पैमाने पर बनने वाली कहानियों को सपोर्ट किया और इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों के साथ काम करते हुए हर सेक्टर में अपनी पहचान बना रहे हैं. इसी के तहत उन्होंने Mythri Films के साथ हाथ मिलाया और प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ड्रैगन’ के साथ अपने दायरे को और बड़ा कर रहे हैं. अब भूषण कुमार की T-Series Films के बैनर तले बनी जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.