---विज्ञापन---
‘सीता’ बनी कंगना रनौत, सभी लिबरल्स को दिया आशीर्वाद; वायरल हुई एक्ट्रेस की तस्वीर
Kangana Ranaut Sita Look: नितेश तिवारी की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'रामायण' का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, हर तरफ सिर्फ इसी की बात हो रही है. इस ट्रेलर में ही पहली बार सीता के रूप में साई पल्लवी की पहली झलक देखने को मिली. साई पल्लवी का सीता वाला लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. लोगों ने उनके इस लुक की खूब तारीफ की. इसी बीच अपने 'गटर जेनरेशन' वाले बयान के लिए ट्रोल हो रही एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपनी एक सीता लुक वाली पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीर
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने स्कूल के दिनों की 2 तस्वीरे शेयर की हैं. जिसमें कंगना लाल साड़ी पहने हुए सीता के किरदार में दिख रही हैं, वहीं उनके बगल राम के वेश में एक और लड़की खड़ी नजर आ रही हैं. वहीं, एक और बच्ची हनुमान के वेश में उनके पैरों के पास बैठी हुई है.
'सीता' बनी कंगना ने दिया आशीर्वाद
कंगना ने एक तस्वीर के कैप्शन में फोटो के सभी के नन्हें कलाकार नाम के लिखे जिन्होंने इसमें भाग लिया था. वहीं, दूसरी तस्वीर में सीता बनी कंगना ने अपने बालों को खुला छोड़कर रखे हैं और अपने दाहिने हाथ की हथेली खोलकर आशीर्वाद देने का संकेत दे रही है. इस तस्वीर कैप्शन में कंगना ने व्यंग्य करते हुए लिखा, 'सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद.' इसके साथ उन्होंने हंसते हुए इमोजी लगाया.
घिनौनी और भद्दी चीजें...
बता दें कि सोमवार को कंगना ने कहा था कि ये प्रदर्शन भारत की सभ्यता के बिल्कुल विपरीत हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने अपने जीवन में कभी एक जगह इतनी कुरूपता नहीं देखी. 10th जेरनेशन के इन प्रदर्शन की वीडियो देखकर घिन आती है, जिस तरह से वे बोल रहे हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. मैंने अपने जीवन में कभी भी इतनी घिनौनी और भद्दी चीजें एक साथ नहीं देखीं.'
कंगना की आखिरी फिल्म
कंगना को आखिरी बार फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता' में नजर आई थीं. ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म में मुंबई के कामा और अल्बलेस अस्पताल में 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों द्वारा 400 मरीजों की रक्षा करने की कहानी को बताती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.