---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर आते ही नंबर 1 बनी ये कॉमेडी ड्रामा, बॉक्स ऑफिस पर भी किया था करोड़ों का कलेक्शन
जियो हॉटस्टार पर हाल ही में एक फिल्म रिलीज हुई है. ये फिल्म रिलीज के 24 घंटे बाद ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर चुकी है.
ओटीटी पर ऐसे तो तमाम कॉमेडी फिल्में मौजूद हैं. हालांकि बहुत कम ऐसे होता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रहे हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही ये ट्रेंड करने लगी हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त हिट रही थी और इसने करोड़ों का कारोबार किया था.
24 घंटे में ट्रेंड करने लगी फिल्म
दरअसल, हम जिस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं, वो 21 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. रिलीज होने के 24 घंटे बाद ही ये ओटीटी पर गदर काट रही है.तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट
हम बात कर रहे हैं फिल्म वेलकम टू द जंगल की. जो कि 21 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है और इस मूवी में एक या दो नहीं बल्कि 34 कलाकार नजर आए हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीस, दिशा पटानी, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैसे कलाकार नजर आए हैं.
क्या है वेलकम टू द जंगल की कहानी
2 घंटे 43 मिनट की ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो अपना सारा काला धन एक मूवी बनाने में लगा देता है. उसे लगता है कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं होता है. फिल्म की शूटिंग जंगल में होती है और इस दौरान असली मिलिट्री के बीच कन्फ्यूजन पैदा हो जाती है. फिल्म में कंफ्यूजन, अजीबो गरीब घटनाएं आपको खूब हंसाएंगी.
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. इसने दुनिया भर में 192.75 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में 134.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 159.15 करोड़ का किया था.
वेलकम टू द जंगल IMDb रेटिंग
वेलकम टू द जंगल रिलीज के महज 24 घंटे बाद ही जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म ने नंबर 1 पर कब्जा कर लिया है. इस मूवी को IMDb पर 4.5 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.