---विज्ञापन---
जब अमिताभ बच्चन को डॉक्टरों ने मान लिया था मृत, जया बच्चन ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार हैं और उन्होंने दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है. हालांकि फिल्मी करियर के दौरान एक बार उनके साथ बड़ा हादसा हुआ था, जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया था. दरअसल, साल 1982 अमिताभ बच्चन की जिंदगी का सबसे बुरा दौर था. फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते हुए वह बुरी तरह घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी हालत बिगड़ने लगी थी और उन्हें क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया गया था.
अमिताभ की सलामती के लिए नंगे पांव मंदिर जाती थीं जया
पूरे देश में अमिताभ बच्चन के ठीक होने की लोग दुआ कर रहे थे और कहा जाता है कि उनकी पत्नी जया बच्चन उनके ठीक होने और सलामती की दुआ मांगने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर जाती थीं. सिमी गरेवाल के चैट शे में जया और अमिताभ एक बार पहुंचे थे और उन्होंने इस घटना के बारे में जिक्र किया.
एनेस्थीसिया के कारण पल्स हो गई थीं कम
सिमी गरेवाल ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि कुली के एक्सीडेंट के बाद क्या हुआ था. क्योंकि उन्हें क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया गया था. उस बुरे एक्सपीरियंस को याद करते हुए उन्होंने कहा, "टांक खुल गए थे और मुझे सर्जरी करवानी पड़ी. सर्जरी के बाद मैं 12-14 घंटे तक एनेस्थीसिया के असर से बाहर नहीं आ पाया. तब उन्हें लगा कि सब खत्म हो गया है, क्योंकि पल्स लगभग न के बराबर थी और ब्लड प्रेशर भी लगभग जीरो हो गया था."
अमिताभ को क्लिनिकली डेड घोषित किया
इसके आगे जया ने कहा, "जब मैं हॉस्पिटल पहुंची, तो मेरे जीजाजी ने पूछा, तुम कहां थीं? हम तुम्हें ढूंढ रहे थे. मैंने कहा कि मैं बच्चों को देखने घर गई थी. फिर उन्होंने मुझे ऊपर बुलाया. उन्होंने मुझसे हिम्मत रखने को कहा और फिर मुझे बात बताई. मुझे लगा नहीं ऐसा हो ही नहीं सकता, वो ऐसा नहीं करेंगे. मुझे पता था कि ऐसा मुमकिन नहीं है."
अमिताभ के पांव की उंगली हिलते देखी
जया अमिताभ को लेकर काफी घबराई हुई थीं. उन्होंने आगे कहा, "मेरे हाथ में प्रार्थना की किताब, हनुमान चालीसा थी. डॉ. दस्तूर वहां से जुगरे और बोले, "सिर्फ आपकी प्रार्थनाएं ही काम काम आएंगी." लेकिन मैं उसे पढ़ नहीं पा रही थी. मैं देख नहीं पा रही थी कि वे क्या कर रहे हैं, लेकिन मैं यह देख सकती थी कि वे उनके दिल को पंप कर रहे थे और उन्हें इंजेक्शन दे रहे थे और जब उन्होंने उम्मीद छोड़ दी, तो मैंने उनके पैर की उंगली को हिलते हुए देखा और कहा, 'वो हिले, वो हिले."
जया ने किया चौंकाने वाला खुलासा
जया ने इस दौरान घटी एक अजीब घटना का भी जिक्र किया. जया ने बताया कि उस दिन ठीक उसी समय एक और आदमी की मौत हुई थी और उसका जन्म भी अमिताभ बच्चन वाले दिन ही हुआ था. उन्होंने कहा, "यह बहुत अजीब था. उसी दिन, उसी समय, ICU में एक और आदमी था, दूसरे क्यूबिकल में, जिसकी मौत भी उसी समय हुई. उसका जन्म 11 अक्टूबर 1942 हुआ था. मतलब यह सच मैं चौंकाने वाला था." अमिताभ इस भयानक हादसे के बाद धीरे-धीरे ठीक हुए और फिर उन्होंने फिल्मों में वापसी की थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.