---विज्ञापन---
India’s Got Latent में छाया अंधेरा, करण औजला ने ली समय रैना की चुटकी, बोले ‘ये बियर बाइसेप्स की…’
Karan Aujla Hilarious Remark on Samay Raina: फेमस स्टेंडअप कॉमेडियन समय रैना ने एक साल के लंबें विवाद के बाद आखिरकार 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के साथ अपनी जबरदस्त वापसी की है. शो के नए एपिसोड में फेमस सिंगर करण औजला चीफ गेस्ट बनकर आए थे. करण औजला वाला ये एपिसोड इस समय पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शो से करण का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमें करण औजला शो के ऑनर समय रैना को रोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं.

करण औजला ने ली समय रैना की चुटकी
इस एपिसोड के इस वायरल क्लिप में दिखाया गया है कि शो के बीच में अचानक स्टूडियो की नाइट चली गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया. इस दौरान समय रैना ने अचानक बिजली कटने के लिए दर्शकों से माफी मांगी. इस पर करण औजला ने तुंरत चुटकी ली.
बीयर बाइसेप्स की...
स्टूडियो में अचानक अंधेरा होते ही करण औजला ने समय रैना को चिढ़ाते हुए कहा, 'भाई ये तो बीयर बाइसेप्स की हाय लगी है.' जाहिर तौर पर करण औजला का ये इशारा रणवीर अल्लाहबादिया की तरफ था. करण औजला की बात ये सुनते ही सभी लोग हंसने लगें.
कुर्सी में कुछ है...
ये कहने के बाद करण औजला को जब लगा कि शायद ये बातचीत किसी विवादित विषय की तरफ बढ़ रही है. इसलिए उन्होंने अपनी बात पूरी करने से पहले रुके और फिर कुर्सी की ओर देखने लगे. इसके बाद मजाक में कहा, 'ये कुर्सी में कुछ है, यानी उस कुर्सी की ओर इशारा करते हुए जहां रणवीर अल्लाहबादिया उस विवादित शो में बैठे थे.'
वो अच्छा इंसान है...
इस दौरान रणवीर अल्लाहबादिया पर चल रहे मजाक के बीच में कई बार समय रैना ने किसी न किसी तरह अपने दोस्त रणवीर को सपोर्ट किया. जैसे इस बीच उन्होंने कहा, 'वो अच्छा इंसान है. रणवीर की वजह से ही इस सीजन में शो को इतने सारे स्पॉन्सर मिल पाए, जैसे कि पता नहीं कैसे.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.