---विज्ञापन---
पति की मौत ने तोड़ दी थी हिमानी शिवपुरी की हिम्मत, खुद अस्पताल लेकर भागीं, पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार…
Himani Shivpuri Recalls Husband Death: दिग्गज एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने हाल ही में अपने पति की मौत से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला किस्सा शेयर किया है.
Himani Shivpuri Recalls Husband Death: बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा इरानी के पति और फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन को लेकर शोक का माहौल है. बीते दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. इसी बीच बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी के पति की मौत से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला किस्सा सामने आया है. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मेहंदी', 'हम आपके हैं कौन!' और 'परदेस' जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाली हिमानी शिवपुरी ने हाल ही में अपने पति की मौत से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा शेयर है, जिसकी वजह से वो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के क्लाइमैक्स का हिस्सा नहीं थीं.
हिमानी शिवपुरी का जिंदगी का एक दर्दनाक किस्सा
टीवी शो 'हप्पू की उल्टन पलटन' में कटोरी के किरदार के साथ लोगों को एंटरटेन कर रही हिमानी शिवपुरी ने 'नेशन वन' को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी का एक दर्दनाक किस्सा शेयर किया है, जो उनके पति की मौत से जुड़ा है. हिमानी शिवपुरी ने एक्टर ज्ञान शिवपुरी से शादी की थी, इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है, जिसका नाम कात्यायन शिवपुरी है. कात्यायन एक फिल्ममेकर हैं.
अंतिम संस्कार की सारी जिम्मेदारी
इंटरव्यू में हिमानी शिवपुरी ने पति की मौत को याद करते हुए कहा, 'शुक्र है, उस समय मेरा भाई आ गया था. लेकिन वह मुझसे छोटा था और मुंबई को अच्छी तरह से नहीं जानता था. इसलिए, मुझे अंतिम संस्कार का सारा काम खुद ही करना पड़ा. मैं उस काम में इतना बिजी थी कि मुझे कुछ भी पता नहीं था कि क्या हुआ था. यह मेरे लिए एक बड़ा सदमा और जिम्मेदारी थी.'
डॉक्टर ने मृत घोषित किया...
हिमानी शिवपुरी ने बताया कि उस दिन उनके पति ज्ञान शिवपुरी अचानक वॉशरूम के फर्श पर गिर पड़े. जिसके बाद उन्होंने उसी बिल्डिंग में रहने वाले डॉक्टर को बुलाया. उस डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लेकिन उन्हें डॉक्टर की बात पर विश्वास नहीं हुआ और वो अपने पति को लेकर अस्पताल भागीं, वहां भी डॉक्टर ने यही जवाब दिया. हिमानी ने कहा, 'यह एक गलती थी. क्योंकि एक बार अस्पताल ले जाने पर वे पूरा पोस्टमार्टम करते हैं. मुझे यह सब अकेले ही संभालना पड़ा.'
पोस्टमार्टम करवाया...
हिमानी शिवपुरी ने बताया कि पोस्टमार्टम की फॉर्मेलिटीज के लिए हिमानी शिवपुरी और उनके भाई को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा था. वहां उनकी मुलाकात एक पुलिसकर्मी से हुई. हिमानी ने हंसते हुए कहा, 'मेरे पति का निधन हो गया था, लेकिन पुलिसकर्मी ने मुझसे कहा कि उसे देवकी भौजाई का मेरा किरदार बहुत पसंद आया. हालांकि अब मैं इस घटना को हंसी में उड़ा देती हूं, लेकिन उस समय मुझे बहुत गुस्सा आया था. जिसे मेरे भाई ने बड़ी मुश्किल से शांत किया था.
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का क्लाइमैक्स
हिमानी शिवपुरी ने आगे कहा, मैं इस सारी अफरा-तफरी के बीच यह भी भूल गई थी कि मुझे डीडीएलजे के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए जाना था. लेकिन फिल्म की टीम ने मुझे बड़े प्यार से फोन किया और कहा, 'नहीं, हम समझते हैं कि आपके पति का निधन हो गया है. लेकिन हमारे पास शाहरुख खान, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और बाकी सभी एक्टर्स की डेट्स हैं. मैडम, हमें शूटिंग करनी ही है, लेकिन हम समझते हैं कि आप नहीं आ सकतीं.' मैंने उस समय इस पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.