Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अफेयर के बारे में पूछने पर एक्टर ने मारा था पत्नी को थप्पड़, मां को भी था शादी पर शक

---विज्ञापन---

Actor Slapped His Wife: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास के पन्नों में कई फिल्मों, गानों, एक्टर्स और एक्ट्रेसेस से जुड़े कई किस्से और कहानियां हैं. इसमें भी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के प्यार और अफेयर के किस्से सबसे ज्यादा पॉपुलर होते हैं. ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने वाले हैं, जहां एक्टर ने अफेयर के बारे में पूछने पर अपनी पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया था. चलिए आपको इस किस्से के बारे में बताते हैं.

पत्नी को थप्पड़ मारने वाला एक्टर

पत्नी को थप्पड़ मारने वाला ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि गुरु दत्त हैं, जिन्होंने सिंगर गीता रॉय के साथ शादी की थी. जब गीता और गुरु दत्त पहली बार मिले, तब गीता एक स्टार थीं और गुरु दत्त अपनी पहली फिल्म 'बाजी' डायरेक्ट कर रहे थे. गीता रॉय ने उनकी फिल्म का 'तदबीर से बिगड़ी हुई' गाना गाया था.

---Advertisement---

मां को था शादी पर शक 

इस दौरान ही गीता रॉय और गुरु दत्त के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा. दोनों एक दूसरे बार-बार मिलने लगे. 3 साल डेटिंग के बाद गीता रॉय और गुरु दत्त ने शादी कर ली. हालांकि, गुरु दत्त की मां को शक था कि यह शादी कभी कामयाब नहीं होगी.

वो रसोई में भी...

गुरु दत्त की बहन ललिता लाजमी ने नसरीन मुन्नी कबीर की किताब 'गुरु दत्त: ए लाइफ इन सिनेमा' में गीता के बारे में बताया, 'हम सब उन्हें बहुत प्यार करते थे. वह बड़ी गाड़ी में आती थीं, लेकिन वो नेक दिल इंसान थीं. वो रसोई में भी मदद करती थीं.'

---Advertisement---

गुरु दत्त और वहीदा रहमान का अफेयर?

जब गुरु दत्त ने अपने करियर में रफ्तार पकड़ी, तो उनके और एक्ट्रेस वहीदा रहमान के अफेयर की खबरें भी आने लगीं. गीता अपने पति के अफेयर के बारे में जानने के लिए हर किसी से बात कर रही थी. एक बार, गीता अबरार अल्वी के घर पहुंची और उनसे इस गुरु दत्त और वहीदा रहमान के अफेयर के बारे में पूछा. उन्होंने इस बात से पूरी तरह इनकार कर दिया.

पत्नी पर उठाया हाथ

एक बार गीता ने एक फर्जी पत्र लिखा और उस पर वहीदा रहमान के नाम से साइन कर दिया. सत्या सरन द्वारा लिखित 'गुरु दत्त के साथ दस' में अबरार ने याद किया कि गुरु दत्त ने उन्हें यह पत्र दिया था. उन्हें पूरा विश्वास था कि वहीदा ऐसा कभी नहीं लिखेगी. फिर गुरु को अपनी पत्नी पर शक हुआ. सच्चाई सामने आने के बाद उन्होंने गीता पर हाथ उठाया था.

---Advertisement---
First published on: Jul 09, 2026 11:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola