Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

17 फिल्मों के बाद क्यों आई थी Govinda और David Dhawan की दोस्ती में दरार? ‘चीची’ ने सुनाया किस्सा, बोले-‘अब साथ आगे नहीं…’

गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने 90 के दशक में एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं और दोनों ने करीब 17 फिल्मों में साथ काम किया. हालांकि इसके बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया. हाल ही में गोविंदा ने इस रिश्ते और प्रोफेशनल दूरी की वजह पर खुलकर बात की.

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं. एक्टर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।.वहीं, सभी जानते हैं कि गोविंदा ने डेविड धवन के साथ मिलकर करीब 17 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही हैं. हालांकि, इन 17 फिल्मों के बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया था. इसके पीछे की वजह के बारे में हाल ही में गोविंदा ने खुलासा किया है.

क्यों आई थी गोविंदा और डेविड की दोस्ती में दरार?

दरअसल, हाल ही में ANI से बात करते हुए गोविंदा ने अपने और डेविड धवन के रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि दोनों ने तमाम हिट फिल्में देने के बाद साथ काम करना क्यों बंद कर दिया. गोविंदा ने इस दौरान डेविड धवन की जमकर तारीफ की और कहा, “हमने साथ में 17 फिल्में कीं. डेविड भगवान का बच्चा है. जिस वक्त उन्हें ऐसा लगा कि अब वह गोविंदा के साथ आगे नहीं बढ़ पाएंगे, वह ठहर गए. मैं चाहता था कि हम 18वीं और 19वीं फिल्म भी साथ करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. तो मुझे लगा कि वह अपनी सोच के हिसाब से चल रहे थे. मुझे इस बात को लेकर कभी कोई शक नहीं था.”

---Advertisement---

गोविंदा ने की डेविड की तारीफ

एक्टर ने डेविड धवन के साथ अपनी नाराजगी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, “कभी-कभी मैं उनसे नाराज हो जाता था. मैं उन्हें फोन करता था और वह समझ जाते थे. आज भी जब मेरा टॉपिक आता है, तो वह रोने लगते हैं. वह सच्चे इंसान हैं. वह अच्छे आदमी हैं.”  

डेविड ने किया था गोविंदा को कॉल

इस बीच गोविंदा ने यह भी बताया कि उनके और डेविड धवन के रिश्ते अभी भी अच्छे हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज से पहले उन्होंने डेविड को फोन किया था. एक्टर ने कहा, “अभी उनकी फिल्म की रिलीज से पहले मैंने उन्हें फोन किया था. मुझे लगा कि उनसे मुलाकात करनी चाहिए. उन्होंने रिलीज के बाद मुझे कॉल किया और कहा, ‘तू अपनी तकलीफ से बाहर निकल.’”  

---Advertisement---

इन फिल्मों में डेविड धवन ने किया गोविंदा संग काम

बता दें कि डेविड धवन और गोविंदा ने ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा बाबू’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है. उनकी जोड़ी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में से एक मानी जाती है.

फिल्म रूपा से गोविंदा करेंगे वापसी

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ के जरिए 7 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. गोविंदा ने 14 जुलाई को इसकी घोषणा की थी. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार नजर आएंगी. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी कंफर्म नहीं हुई है.

---Advertisement---
First published on: Aug 10, 2026 03:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola