---विज्ञापन---
Golmaal 5 Cast Fees: 22 दिन काम करके मेकर्स को Akshay Kumar ने लिया लूट, फीस के मामले में Ajay Devgn को भी छोड़ा पीछे
Golmaal 5 Cast Fees: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) को लेकर लगातार चर्चा में हैं. इसी बीच उनकी एक और बड़ी फिल्म 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) सुर्खियों में आ गई है. वजह बनी है, फिल्म के लिए उनकी कथित फीस, जिसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक खूब बातें हो रही हैं.
क्या है अक्षय को लेकर उड़ रही अफवाह?
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था, कि अक्षय कुमार ने 'गोलमाल 5' में कैमियो के लिए भारी रकम वसूली है. खबरों के मुताबिक, एक्टर फिल्म में करीब 18 से 22 दिनों की शूटिंग करेंगे और इसके बदले उन्हें 35 से 40 करोड़ रुपये तक दिए जा रहे हैं. इन रिपोर्ट्स के सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई कि अक्षय कुमार फीस के मामले में फिल्म के लीड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) को भी पीछे छोड़ रहे हैं.
अफवाहों पर क्या कहना है मेकर्स का?
हालांकि, अब इन खबरों पर फिल्म के मेकर्स की तरफ से सफाई दी गई है. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) पिक्चर्ज के प्रवक्ता ने साफ कहा है, कि ऐसी सभी रिपोर्ट्स झूठी और सिर्फ अटकलें हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में रोहित शेट्टी पिक्चर्ज के प्रवक्ता की ओर से बताया गया, कि 'गोलमाल 5' से जुड़े कमर्शियल और मेहनताने को लेकर, खासकर इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार की फीस के संबंध में... कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
क्यों मेकर्स ने दावों को बताया बेबुनियाद?
उन्होंने आगे कहा कि हम पूरी तरह से साफ करना चाहते हैं. कि ये सभी दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत हैं. उनका कहना है, कि फिल्म से जुड़ी कमर्शियल डिटेल्स हमेशा सीक्रेट रखी जाती हैं, और ऐसी जानकारी पब्लिकली शेयर नहीं की जाती.
मेकर्स ने लोगों से किस चीज की अपील की?
प्रवक्ता ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में जो रकम बताई जा रही है, उसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. मेकर्स फिलहाल, फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनाए रखना चाहते हैं, और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं.
कैसी होगी इस बार 'गोलमाल' की स्टारकास्ट?
'गोलमाल 5' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. ये रोहित शेट्टी की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है. फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. वहीं अक्षय कुमार की एंट्री ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.