Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Father’s Day Special: ‘पिकू से अंग्रेजी मीडियम’ तक.. इस फादर्स डे OTT पर देखें पिता के प्यार और रिश्तों को बयां करती ये बेहतरीन फिल्में

---विज्ञापन---

Father's Day Special: 21 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है और दुनियाभर में लोग अपने पिता के साथ इस खास दिन को मना रहे हैं. अगर आप भी अपने पिता का यह दिन यादगार बनाना चाहते हैं और उनके साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बना रहे हैं, तो ओटीटी पर कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें आप साथ बैठकर देख सकते हैं. ये फिल्में पिता के प्यार, त्याग और बच्चों के साथ उनके अनमोल रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दर्शाती हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.

पिकू (Netflix)

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'पिकू' में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. दोनों ने पिता और बेटी का किरदार निभाया है. फिल्म में दोनों के बीच प्यार, नोकझोंक और इमोशनल पलों को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।.यह फिल्म पिता और बेटी के अनमोल रिश्ते को बखूबी पेश करती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

जर्सी (ZEE5)

इस लिस्ट में दूसरा नाम शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'जर्सी' का है. इस फिल्म में शाहिद कपूर एक ऐसे पिता के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने बेटे की खुशी और उसके सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करता है. इस सफर में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. फिल्म का क्लाइमेक्स आपको भावुक कर देगा. इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं.

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (Netflix)

जाह्नवी कपूर स्टारर 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' एक वास्तविक घटना से प्रेरित फिल्म है. इसमें पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है. फिल्म दिखाती है कि किस तरह एक पिता समाज की परवाह किए बिना अपनी बेटी के सपनों को उड़ान देता है और हर कदम पर उसका साथ निभाता है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

---Advertisement---

अंग्रेजी मीडियम (JioHotstar)

साल 2020 में रिलीज हुई 'अंग्रेजी मीडियम' एक बेहद शानदार फिल्म है. इसमें इरफान खान ने एक समर्पित पिता की भूमिका निभाई है, जबकि उनकी बेटी के किरदार में राधिका मदान नजर आई हैं. फिल्म पिता और बेटी के अटूट प्यार और खूबसूरत रिश्ते के बारे में है. फादर्स डे के मौके पर यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. यह जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

दंगल (Netflix)

आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'दंगल' महावीर फोगाट की वास्तविक कहानी पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक पिता अपनी बेटियों के सपनों को उड़ान देता है और उन्हें कुश्ती के लिए तैयार करता है. आगे चलकर उनकी बेटियां देश के लिए मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करती हैं. फिल्म में आमिर खान के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

दृश्यम (JioHotstar)

अंत में बात करते हैं अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम' की. यह फिल्म एक ऐसे पिता की कहानी है, जो अपने परिवार और बेटियों की रक्षा के लिए हर हद पार कर देता है. फिल्म के दोनों पार्ट्स दर्शकों को काफी पसंद आए हैं और इसके तीसरे पार्ट का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. आप 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

First published on: Jun 21, 2026 09:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola