---विज्ञापन---
11 साल की शादी टूटने के बाद अब अकेलेपन से जूझ रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, पास्ट रिलेशनशिप पर किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ईशा देओल पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ और शादी टूटने की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. बिजनेसमैन भरत तख्तानी से अलग होने के बाद एक्ट्रेस अब अपनी जिंदगी के एक नए फेज से गुजर रही हैं. इसी बीच ईशा ने अपनी निजी जिंदगी, बीते ब्रेकअप्स और अकेलेपन को लेकर खुलकर बात की है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींचा है.
लाइफ में प्यार की कमी
ईशा देओल हाल ही में 'कर्ली टेल्स' के एक मशहूर पॉडकास्ट शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं. इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बहुत ही बेबाकी से माना कि भरत तख्तानी से अलग होने के बाद उन्हें अपनी निजी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी खल रही है. उन्होंने कहा कि वे एक बहुत ही रोमांटिक इंसान हैं, जिन्हें रोमांटिक फिल्में देखना और लव स्टोरीज वाले गाने सुनना बेहद पसंद है.
पहले भी रहे हैं बॉयफ्रेंड्स
जब ईशा से पूछा गया कि क्या शादी टूटने के बाद प्यार को लेकर उनका भरोसा उठ गया है, तो उन्होंने बहुत ही कड़क जवाब दिया. ईशा ने कहा कि शादी का अंत होने से प्यार को लेकर उनकी सोच बिल्कुल नहीं बदली है. उन्होंने खुलासा किया कि शादी से पहले भी उनके बॉयफ्रेंड्स रहे थे, जिनसे उनका ब्रेकअप हुआ था. उनके मुताबिक, ब्रेकअप होना जिंदगी का एक हिस्सा है, जिससे प्यार की अहमियत कम नहीं होती.
माता पिता से सीखा प्यार
ईशा देओल ने अपनी बातचीत में अपने माता-पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच का अनकंडीशनल लव यानी बिना किसी शर्त वाला सच्चा प्यार देखकर बड़ी हुई हैं. यही वजह है कि लाइफ में इतने बड़े उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी उनका प्यार और सच्चे रिश्तों पर से भरोसा कभी कम नहीं हो सकता.
सावधानी से संभाला सिचुएशन
तलाक के फैसले पर बात करते हुए ईशा ने कहा कि अलग होने का फैसला बहुत ही पर्सनल और संवेदनशील मामला होता है, खासकर तब जब आपके बच्चे इससे जुड़े हों. ईशा कभी नहीं चाहती थीं कि उनके अलग होने की खबर मीडिया में सुर्खियां बने. लेकिन एक पब्लिक फिगर होने के नाते, वे और भरत जानते थे कि उन्हें इस पूरी सिचुएशन को बहुत ही गरिमा और सावधानी के साथ संभालना होगा.
साल 2024 में हुआ तलाक
ईशा देओल दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं. ईशा और बिजनेसमैन भरत तख्तानी की शादी साल 2012 में मुंबई में बहुत ही धूमधाम से हुई थी. इस शादी से दोनों की दो बेटियां हैं, जिनका नाम राध्या और मिराया है. शादी के करीब 11 साल से ज्यादा का समय साथ बिताने के बाद साल 2024 में इस कपल ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का बड़ा ऐलान किया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.