Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

घर से 500 रुपये लेकर मुंबई पहुंची थी ये बॉलीवुड हसीना, डेब्यू फिल्म से ही बन गई स्टार

---विज्ञापन---

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिनका फिल्मी दुनिया से कोई ताल्लुक नहीं रहा है. हालांकि इन कलाकारों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर कामयाबी हासिल की है. इसी लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी जैसे कलाकारों का नाम शामिल है. वहीं, आज हम फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी ही हसीना के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आज बॉलीवुड में काफी पॉपुलर हैं. इतना ही नहीं वह अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. हालांकि इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिन काफी मुश्किल रहे थे और वह सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई पहुंची थीं. लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान हासिल की.

दिशा पटानी बर्थ डे

दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिशा पटानी की. जो आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था. उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर का रहने वाला है. एक्ट्रेस के पिता जगदीश सिंह पटानी पुलिस विभाग में बड़े अधिकारी रह चुके हैं. वहीं, उनकी मां हेल्थ डिपार्टमेंट में काम करती थीं. एक्ट्रेस की एक बड़ी बहन हैं, जिसका नाम खुशबू पटानी है.

---Advertisement---

एक्ट्रेस नहीं साइंटिस्ट और एयरफोर्स पायलट बनना चाहती थीं दिशा

हालांकि क्या आप जानते हैं कि दिशा पटानी कभी भी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं. दरअसल, दिशा का सपना फिल्मों में आने से पहले एक एयरफोर्स पायलट या फिर साइंटिस्ट बनने का था. इसी वजह से उन्होंने इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई की थी. हालांकि कॉलेज के दिनों में उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और दोस्त की सलाह पर उन्होंने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में दिशा को जीत हासिल हुई और उसके बाद उन्हें कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला. कैमरे के सामने आने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला किया और वह मुंबई चली गई.

500 रुपये लेकर मुंबई पहुंची थीं दिशा

दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह पहली बार मुंबई आई थीं, तब उनकी जेब में सिर्फ 500 रुपये थे. मुंबई जैसे महंगे शहर में इतने कम पैसों के साथ रहना आसान नहीं था. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने परिवार से आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया और खुद के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई.

---Advertisement---

तेलुगु फिल्म 'लोफर' के लिए मिली दिशा को तारीफ

मुंबई आने के बाद दिशा के लिए इंडस्ट्री में काम पाना काफी मुश्किल था. वह लगातार ऑडिशन देती थीं और साथ ही मॉडलिंग भी करती थीं. हालांकि इस बीच उन्हें तमाम रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी. इसके बाद उन्हें पहली सफलता साल 2015 में आई तेलुगु फिल्म 'लोफर' से मिली. इस फिल्म में उनके काम को सराहा गया और उन्हें एक अलग पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का सफर शुरू किया.

बॉलीवुड की इस फिल्म से स्टार बन गई दिशा

दिशा को फिल्म लोफर के बाद बॉलीवुड मूवी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का ऑफर मिला, जो कि साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में दिशा धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के रोल में नजर आई थीं. फिल्म में भले ही उनका किरदार छोटा था, लेकिन अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. इस मूवी से उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग पहचान हासिल की. एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी की सफलता के बाद दिशा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद वह 'बागी 2', 'मलंग', 'योद्धा' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं.

---Advertisement---
First published on: Jun 13, 2026 09:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola