---विज्ञापन---
रिश्ते में चाचा-भतीजा थे ये दो सुपरस्टार, ड्राइवर के कमरे में रहते थे पिता
Kapoor Family Unknown Story: बॉलीवुड का सबसे पुराने और ताकतवर खानदान के मुकाबले में इंडस्ट्री की दो कपूर फैमिली हैं. जिसमें एक पृथ्वीराज कपूर का खानदार है और दूसरा सुरिंदर कपूर का परिवार है. हिंदी सिनेमा की शुरुआत करने वालों की लिस्ट में पृथ्वीराज कपूर का नाम सबसे पहले आता है. पृथ्वीराज कपूर की सिनेमाई विरासत को शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर ने न सिर्फ आगे बढ़ाया है. वहीं, बॉलीवुड का दूसरा कपूर खानदान में अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर, जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर जैसे सितारे हैं. लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इन दोनों कपूर परिवार का एक खास कनेक्शन है.
रिश्ते में चाचा-भतीजा थे ये दो सुपरस्टार
दरअसल, अनिल और बोनी कपूर के पिता प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर और पृथ्वीराज कपूर एक दूसरे के चचेरे भाई थे. इस लिहाज से सुपरस्टार पृथ्वीराज कपूर और अनिल कपूर एक दूसरे के रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं. एक बार सुरिंदर कपूर ने बताया था कि पृथ्वीराज कपूर ने मुंबई बसने में उनकी मदद की थी.
हमेशा के लिए बदल दी लाइफ
सुरिंदर कपूर ने साल 2009 में रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि पृथ्वीराज कपूर ने ही उन्हें फिल्म निर्माता के आसिफ से मिलवाया था, जिन्होंने उनकी लाइफ ही हमेशा के लिए बदल दी.
मैं फिल्मों में काम करूंगा...
सुरिंदर कपूर ने कहा, 'मैं 1950 में मुंबई आया था. तब मेरी उम्र 27 साल थी. मैं पेशावर का रहने वाला हूं. जब मैंने अपने चचेरे भाई पृथ्वीराज कपूर को बताया कि मैं नौकरी के लिए मुंबई आना चाहता हूं, तो उन्होंने मुझे आने के लिए कहा. जब मैं मुंबई आया, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फिल्मों में काम करूंगा. लेकिन पृथ्वीराज बहुत अच्छे इंसान थे.
ड्राइवर के कमरे में रहते थे...
सुरिंदर कपूर ने आगे कहा, 'फ्रंटियर मेल से मुंबई पहुंचते ही, वे मुझे के आसिफ के पास ले गए और मुझे मुगल-ए-आजम के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी दिलवा दी.' उन्होंने बताया कि शुरू में, जब वो और उनकी पत्नी मुंबई आए, तो वे पृथ्वीराज कपूर के उस छोटे से कमरे में रहते थे, जिसमें आमतौर पर उनका ड्राइवर रहता था.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.