Friday, 28 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सैंकड़ों मर्दों के सामने कपड़े उतारने पड़े… जब बोल्ड सीन के बीच बुरा फंसी इमरान हाशमी की हीरोइन, हालत हुई खराब

हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस जिसने एक फिल्म के गाने की शूटिंग का किस्सा शेयर किया, जिसने हर किसी को चौंका दिया. जानिए कैसे सैकड़ों आदमियों के सामने शूटिंग ने उनकी झिझक तोड़ दी.

बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने अपने शुरुआती करियर के ऐसे अनुभव का खुलासा किया है, जिसने उन्हें अंदर से बदल दिया. एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' के गाने 'मुझे तुमसे मोहब्बत है' की शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया है, वो एक्ट्रेस दीया मिर्जा हैं, दीया ने बताया कि इस गाने के लिए उन्हें सेट पर मौजूद सैकड़ों पुरुषों के सामने बेहद बोल्ड आउटफिट में शूट करना पड़ा था. शुरुआत में वह काफी असहज और झिझक महसूस कर रही थीं, लेकिन बाद में यही अनुभव उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ.  

क्यों एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं थी शूटिंग?

बॉलीवुड बबल संग बातचीत में दीया मिर्जा ने अपने करीब 25 साल लंबे करियर के शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि वह एक बेहद पारंपरिक परिवार से आती हैं और उस समय अपनी बॉडी को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट नहीं थीं. ऐसे में गाने की शूटिंग उनके लिए आसान नहीं थी.

---Advertisement---

सैकड़ों लोगों के सामने शूट करना था मुश्किल

दीया ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर बड़ी संख्या में आदमी मौजूद थे, उन्होंने कहा, 'मुझे सेट पर सैकड़ों आदमियों के सामने लगभग पूरी तरह कपड़े उतारने पड़े थे, सिर्फ अंडरवियर और ब्रा तक. ये काफी अजीब और या यूं कहें असहज स्थिति थी, थोड़ा समझाना ये मुश्किल है... लेकिन उस समय टीम, सेट पर मौजूद लोग और कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के सपोर्ट से सब हो गया. हालांकि, जब हमने ये गाना शूट किया, मैं ये समझ चुकी थी कि किसी एक्टर के किरदार की सच्चाई को समझना और उसके जरिए क्या दिखाना है, ये कितना जरूरी है. इसलिए फिर मेरे लिए ये मायने नहीं रखा कि वहां 500 लोग हैं या 1,000 लोग.'

'मेरी सारी झिझक टूट गई'

दीया ने कहा कि जब एक कलाकार अपने किरदार में पूरी तरह उतर जाता है, तो उसे इस बात की परवाह नहीं रहती कि सामने कितने लोग खड़े हैं. उनके लिए यह अनुभव एक तरह की आजादी लेकर आया था.

---Advertisement---

'बेहतर कलाकार बनने में मिली मदद'

एक्ट्रेस के मुताबिक, इस गाने ने उनके अंदर की झिझक को काफी हद तक खत्म कर दिया और उन्हें अपनी बॉडी को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट बनाया. उन्होंने माना कि करियर के शुरुआती दौर में मिले ऐसे अनुभवों ने ही उन्हें आज बेहतर कलाकार बनने में मदद की है.

फिल्म में इमरान हाशमी संग आई थीं नजर

बता दें कि 'तुमसा नहीं देखा' फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी. फिल्म में दीया मिर्जा और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में थे. कहानी एक अमीर युवक और बार डांसर की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में अनुपम खेर और पूजा भारती भी अहम किरदारों में नजर आए थे.  

---Advertisement---
First published on: Aug 28, 2026 01:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola