Friday, 28 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic OTT Release: यश की ‘टॉक्सिक’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? सामने आई डिटेल्स

Toxic OTT Update: यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म तबाही लेकर आई है, सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. ऐसे में फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी अपटेड सामने आई है.

Toxic OTT Update
सश की 'टॉक्सिक' की सिनेमाघरों में रिलीज के बाद OTT की रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.

साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. जहां फैंस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, वहीं अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

रिलीज के साथ छा गई ‘टॉक्सिक’

यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन के लिए 18 लाख से ज्यादा टिकट बुक किए गए थे. मेकर्स के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

बड़ी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई ‘टॉक्सिक’

फिल्म की इस शानदार शुरुआत ने इसे साल 2026 की बड़ी ओपनर फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के बाद इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी है.

किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म?

थिएटर में फिल्म देखने के बाद अब दर्शकों की नजर इसकी ओटीटी रिलीज पर है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक ‘टॉक्सिक’ की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

कितने में बिके डिजिटल राइट्स?

वहीं, टीवी9 में छपी रिपोर्ट्स मुताबिक फिल्म के डिजिटल राइट्स ZEE5 ने हासिल कर लिए हैं. खबरों की मानें तो ZEE5 ने फिल्म की सभी भाषाओं के डिजिटल राइट्स करीब 235 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो ‘टॉक्सिक’ का ओटीटी सौदा भी काफी बड़ा माना जाएगा.

नवंबर में हो सकती है OTT रिलीज?

फिलहाल ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. आमतौर पर फिल्मों को थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर लाया जाता है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर मेकर्स इसी विंडो को फॉलो करते हैं, तो फिल्म नवंबर 2026 के आसपास ZEE5 पर स्ट्रीम हो सकती है.

---विज्ञापन---

फैंस को फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार

हालांकि, अभी ओटीटी रिलीज की तारीख और प्लेटफॉर्म को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. ऐसे में यश के फैंस को फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

First published on: Aug 28, 2026 11:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola