Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर’ की सिंगर अफसाना खान शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने पर ट्रोल हुईं, भड़के यूजर्स ने मां-बाप को भी सुनाई खरी खोटी

धुरंधर फिल्म में 'नाल नचणा' गाने से पॉपुलर हुईं सिंगर अफसाना खान को शिवलिंग पूजा करने पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इतना ही नहीं लोग उनके मां-बाप पर भी सवाल उठा रहे हैं.

सावन का महीना चल रहा है और इस मौके पर तमाम सेलेब्स भगवान शिव की भक्ति में लीन है. इतना ही नहीं इस महीने पर कई सेलेब्स को भगवान शिव की पूजा आराधना करते हुए देखा गया है. हाल ही में धुरंधर फिल्म में ‘नाल नचणा’ गाना गाकर पॉपुलर हुईं सिंगर अफसाना खान ने भी अपने पति साज शर्मा के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया. हालांकि वह ऐसा करने पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं. लोग उनके मां-बाप को भी ट्रोल कर रहे हैं.  

पति के साथ अफसाना खान ने किया रुद्राभिषेक

दरअसल, अफसाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इस पोस्ट में अपने पति साज के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है. इस दौरान अफसाना पति के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए नजर आ रही हैं. वह भक्ति में विलीन दिखाई दे रही हैं.  

---Advertisement---

खूबसूरत लुक में दिखे कपल

सिंगर ने हल्के पिंक कलर का सूट सलवार पहना हुआ है और उनके पति व्हाइट कुर्ता में नजर आ रहे हैं. फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हर हर महादेव, मेरी ताकत मेरा महादेव है."

रुद्राभिषेक करने पर ट्रोल हुईं अफसाना खान

सिंगर ने जैसे ही ये तस्वीरें पोस्ट की, वैसे ही तमाम लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "जहालत एकदम टॉप पर है. कहां से आते हैं ऐसे लोग." दूसरे ने लिखा, "तुम जैसी को पैदा कर के तुम्हारे मां-बाप पछता रहे होंगे कि कैसी बेटी पैदा की. अपना नाम और अपना धर्म बदल दो." हालांकि इस पूरे विवाद पर अभी तक अफसाना ने रिएक्ट नहीं किया है.

---Advertisement---

महाकालेश्वर जा चुकी हैं अफसाना खान

बता दें कि अफसाना बेशक मुस्लिम हैं, लेकिन वह हिंदू धर्म को भी बहुत मानती हैं. वह अपने पति के साथ महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए भी उनके साथ गई थीं. इसके अलावा उन्होंने आरती और पूजा भी की.

कौन हैं अफसाना खान?

अफसाना खान को लेकर बात करें तो वह एक मुस्लिम पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता शीरा खान थे, जो कि एक सिंगर थे. वहीं उनके भाई खुदा बख्श भी एक सिंगर हैं. इसके अलावा उन्होंने साजन शर्मा से शादी की, जो कि एक हिंदू है. साजन एक सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. अफसाना ने धुरंधर फिल्म में ‘नाल नचणा’ गाना गाया था, जो कि खूब पॉपुलर हुआ था. इतना ही नहीं वह ‘तितलियां’ गाना से भी लोगों के बीच चर्चा में रहीं. वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 27, 2026 12:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola