Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4 का ये एक्टर हुआ मलामाल! 62500000 करोड़ रुपये में बेची दुकान

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Actor Arshad Warsi Shop Sale: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' को लेकर सुर्खियों में है. इस वक्त अरशद वारसी की ये फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सच में धमाल मचा रही है. एक तरफ जहां फिल्म करोड़ो का कलेक्शन कर रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ अरशद वारसी ने भी फिल्म से हटकर करोड़ों की कमाई की है. एक्टर ने ये कमाई अपनी एक प्रॉपर्टी को बेच कर हुई है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

अरशद वारसी ने बेची दुकान

लियासेस फोरस की तरफ से मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार, अरशद वारसी ने अपनी एक दुकान को 6.25 करोड़ रुपये में बेच दिया है. इस डील से एक्टर को 4 करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ है.

---Advertisement---

कहां है अरशद वारसी की दुकान?

अरशद वारसी की यह दुकान मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में है. ग्रेनविले को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान से कनेक्टेड है. इस दुकान का कारपेट एरिया 63.87 वर्ग मीटर (684 वर्ग फुट) है.

करोड़ों में बेची दुकान

डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि अरशद वारसी ने यह दुकान साल 2012 में 2.12 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत पर खरीदा था, जिसे उन्होंने 1 जुलाई, 2026 को उमंग राजकुमार बुधराजा नाम के व्यक्ति 6.25 करोड़ रुपये में बेच दिया है. खरीदार ने इस लेन-देन के लिए 37.50 लाख रुपये की स्टांप फीस अदा किया है. बिक्री विलेख 1 जुलाई, 2026 को महाराष्ट्र पंजीकरण महानिरीक्षक कार्यालय में रजिस्टर्ड है.

---Advertisement---

2012 में खरीदी थी दुकान

जब अरशद वारसी ने फरवरी 2012 में ये दुकान खरीदी थी तब उन्होंने इसके लिए 10 लाख रुपये से अधिक का स्टांप फीस और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी थी. हालांकि, इस डील को लेकर अरशद वारसी और खरीदार की तरफ से अभी तक कोई नया बयान सामने नहीं आया है.    

First published on: Jul 12, 2026 07:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola