---विज्ञापन---
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ की जिद के आगे मानी हार, वायरल हुआ वीडियो
Deepika Padukone Shares Second Pregnancy Funny Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. हालांकि, इस दौरान वो अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हैं. हाल ही में दीपिका ने अल्लू अर्जुन के साथ आने वाली फिल्म 'राका' की शूटिंग करते हुए देखा गया था. इन सब के बीच दीपिका अपनी बेटी और परिवार को भी बराबर का टाइम दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के जरिए बेटी दुआ के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बताया है. सोशल मीडिया उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
दीपिका की इंस्टाग्राम स्टोरी
एक तरफ फैंस दीपिका पादुकोण की बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं, इस बीच दीपिका सोशल मीडिया पर मॉम मीम्स पोस्ट और वीडियो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के सफर के बारे में बता रही हैं. हाल ही में एक बार फिर से दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है.
बेटी की जिद के आगे मानी हार
इस मजेदार वीडियो में एक छोटी बच्ची अपनी प्रेग्नेंट मां से खुद को गोद में लेनेकी जिद करती दिखाई देती है, जिसके आगे प्रेग्नेंट महिला को हार माननी पड़ती है और अपनी बच्ची को गोद में उठाना पड़ता है. प्रेग्नेंट महिला ये सब तब करती हैं जब उसे प्रेग्नेंसी के दौरान भारी सामान न उठाने की सलाह दी गई थी.
प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा यही हाल...
इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने एक कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमें बताया गया कि प्रेग्नेंसी के दौरान 20 पाउंड से ज्यादा वजन न उठाएं. लेकिन पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा यही हाल रहा.' दीपिका द्वारा शेयर की गई ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
मेरी दीवानगी मेरी बेटी...
हार्पर बाजार इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि उनकी बेटी दुआ उनकी सबसे बड़ी दीवानगी है. दीपिका ने कहा, 'अभी की बात नहीं है, मैं इसमें से 'अभी की' शब्द हटा रही हूं. मेरी दीवानगी मेरी बेटी है.' बता दें कि दीपिका ने इस साल अप्रैल में ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.