Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deepika Padukone के एक्स बॉयफ्रेंड का बड़ा खुलासा, डेटिंग और ब्रेकअप के दावों पर दिया जवाब

---विज्ञापन---

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अपनी फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ और डेटिंग को लेकर भी लंबे समय तक चर्चा में रही हैं. हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दीपिका के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर बात की थी. इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें ब्रेकअप का कोई पछतावा नहीं है. अब इस पूरे मामले पर उन्होंने सफाई दी है.

पुराने इंटरव्यू पर मुजम्मिल ने दी सफाई

दरअसल, मुजम्मिल इब्राहिम का एक पुराना इंटरव्यू हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कहते नजर आए कि उन्हें दीपिका के साथ ब्रेकअप का कोई पछतावा नहीं है. वायरल क्लिप्स को लेकर मचे विवाद के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी. मुजम्मिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "जिस इंटरव्यू की बात हो रही है और जिसे गलत तरीके से नए दावे के तौर पर हेडलाइन दी जा रही है, वह काफी पहले रिकॉर्ड किया गया था. अभी जो क्लिप्स शेयर की जा रही हैं, वे एक लंबी बातचीत के कुछ हिस्से हैं."

---Advertisement---

इंटरव्यू को गलत तरीके से किया गया पेश

उन्होंने आगे कहा, "एडिटिंग करके इसके अलग-अलग हिस्सों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. ऐसा करने से बात का संदर्भ और उससे जुड़ी भावनाएं पूरी तरह बदल जाती हैं. मैंने हमेशा अपने अतीत से जुड़े लोगों के बारे में सम्मानपूर्वक बात करने की कोशिश की है और आज भी मेरा यही रुख है."

मुजम्मिल ने आखिर में कही ये बात

उन्होंने आखिर में लिखा, "कई लोगों की तरह मैंने भी अपना करियर और अपनी जिंदगी बनाने में कई साल लगाए हैं. मुझे उम्मीद है कि बातचीत इन्हीं विषयों पर केंद्रित रहेगी. मैं ईमानदारी से और सम्मानपूर्वक बात करने में विश्वास रखता हूं.

---Advertisement---

पुराने इंटरव्यू में मुजम्मिल ने दीपिका संग रिश्ते पर कही थी ये बात

आपको बता दें कि पुराने इंटरव्यू में मुजम्मिल ने अपने और दीपिका के रिश्ते के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, “दीपिका ने ही मुझे सबसे पहले प्रपोज किया था. हमारा ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि मैंने रिश्ता खत्म किया था, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है. मैं सख्त इंसान हूं. मुझे किसी रिश्ते को खत्म करने का पछतावा नहीं होता. उस समय मैं एक स्टार था, जबकि दीपिका सिर्फ एक मॉडल थीं और मैं तब तक एक्टर बन चुका था."

रणवीर सिंह खुशहाल जिंदगी जी रही हैं दीपिका

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी की थी. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है और एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 13, 2026 08:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola