---विज्ञापन---
Dadi Ki Shaadi Box Office Collection 3: तीसरे दिन ‘दादी की शादी’ की कमाई में दिखी मामूली बढ़त, जानें कहां तक पहुंची कमाई?
Dadi Ki Shaadi Box Office Collection 3: बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' को रिलीज हुए आज 3 दिन हो गए है. इन तीनों में भी फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों अब तक कुल कमाई बताते हैं.
Dadi Ki Shaadi Box Office Collection 3: बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' को रिलीज हुए आज 3 दिन हो गए है. इन तीनों में भी फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों अब तक कुल कमाई बताते हैं.
'दादी की शादी' का खराब प्रदर्शन
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है. फिल्म की शुरुआत ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है. हालांकि, तीसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी चमक देखने को मिली.
'दादी की शादी' का भारतीय कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 3 दिन के अंदर कुल 3.45 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाया है.
'दादी की शादी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'दादी की शादी' के तीसरे दिन टोटल ऑक्यूपेंसी 22.0% रही, वहीं इसके कुल शो की संख्या 1,655 रही. भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड लेवल पर भी प्रदर्शन काफी खराब रहा, जहां फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.14 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
'दादी की शादी' की कास्ट
फिल्म 'दादी की शादी' में कपिल शर्मा और नीतू कपूर के अलावा आर. सरथकुमार, कर्नल थीरन देवराजन, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर, योगराज सिंह, तेजस्विनी कोल्हापुरे और दीपक दत्ता भी अहम किरदार में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.