Friday, 5 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Fees: ‘शाहिद कपूर से रश्मिका मंदाना और कृति सेनन’ तक, जानें कितनी है ‘कॉकटेल 2’ स्टार कास्ट की फीस

---विज्ञापन---

साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल लोगों के बीच काफी चर्चा में रही थी. इस फिल्म में लीड रोल में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आई थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इतना ही नहीं इस मूवी की कहानी, किरदार, रोमांस से लेकर कॉमेडी और गाने तक दर्शकों को काफी पसंद आई थे. वहीं अब 14 साल बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट का आ रहा है. दरअसल, होमी अदजानी एक बार फिर से कॉकटेल लेकर आ रहे हैं. कॉकटेल 2 में अब शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. वहीं, आज हम फिल्म की रिलीज से पहले इसके बजट, स्टारकास्ट की फीस के बारे जानेंगे.

कॉकटेल 2 बजट

दरअसल, कॉकटेल 2 इन दिनों अपनी कहानी, स्टार कास्ट के अलावा अपने बजट को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. आमतौर पर किसी भी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का बजट 50 करोड़ या उससे कम होता है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉकटेल 2 का कुल बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है.  

---Advertisement---

कॉकटेल 2 की मेकिंग किया इतना खर्च

मेकर्स इस फिल्म को बड़े लेवल पर बना रहे हैं. इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म की मेकिंग में करीब 95 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस फिल्म की शूटिंग लोकेशन्स, सेट्स और अन्य चीजों में काफी पैसा खर्च किया गया है. इस मूवी में सिर्फ कहानी और स्टारकास्ट पर ही नहीं बल्कि मेकर्स ने इसके विजुअल इफेक्ट्स पर भी काफी ध्यान दिया है, जो दर्शकों को अट्रैक्ट करने वाला है.

कॉकटेल 2 के प्रमोशन में मेकर्स ने बहाए करोड़ों

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि कॉकटेल 2 के प्रमोशन और मार्केटिंग में भी मेकर्स अच्छा खासा पैसा बहा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इसके प्रमोशन और मार्केटिंग में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. साथ ही सोशल मीडिया से लेकर, तमाम इवेंट्स, पेड प्रमोशन आदि से फिल्म का प्रचार किया जा रहा है.

---Advertisement---

कॉकटेल का बजट था कॉकटेल 2 से काफी कम

बता दें कि इस मूवी का बजट सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर कॉकटेल से 5 गुना ज्यादा है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉकटेल 35 से 45 करोड़ के बजट में बनी थी. इस मूवी ने दुनिया भर में 126 करोड़ की कमाई की थी.

कॉकटेल 2 स्टार कास्ट फीस

वहीं, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फीस को लेकर बात की जाए, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों स्टार्स ने मिलाकर 35 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है. रश्मिका साउथ की बड़ी और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं. वहीं, शाहिद कपूर और कृति सेनन भी बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. इस तरह से तीन पॉपुलर एक्टर्स को एक साथ लाने से भी फिल्म का बजट बढ़ा है.

---Advertisement---

कॉकटेल 2 ने रिलीज से पहले कमाया मुनाफा

फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे तो उम्मीद की जा रही है कि यह ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करेगी. लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने बजट का बड़ा हिस्सा निकाल लिया है. जानकारी के मुताबिक मूवी ने नॉन थिएट्रिकल डील्स और कई राइट्स के जरिए अच्छी कमाई कर ली है.  

First published on: Jun 05, 2026 07:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola