Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पति का साथ छूटा तो खुद बनीं बच्चों की ढाल, इन हसीनाओं ने अकेले लिखी मां बनने की नई कहानी

पति का साथ छूटा, लेकिन इन हसीनाओं ने हार नहीं मानी. जानिए करिश्मा कपूर से श्वेता तिवारी तक उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जिन्होंने अकेले बच्चों को पाला.

Single Mother Actresses: सितारों की जिंदगी जितनी देखने में खूबसूरत लगती है असल में उतनी ही चैलेंजों से भरी होती है, आज हम आपको इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अकेले रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया. आइए जानते हैं उन हसीनाओं के बारे में, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी मां होने का फर्ज बखूबी निभाया.  

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान. साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद करिश्मा ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान दिया. जून 2025 में संजय कपूर के निधन के बाद भी करिश्मा अपने बच्चों के साथ मजबूती से खड़ी रहीं.

---Advertisement---

श्वेता तिवारी

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, जिससे बेटी पलक तिवारी हैं. तलाक के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, जिससे उनका बेटा रेयांश है. यह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चल सका. दोनों रिश्तों के टूटने के बाद श्वेता ने अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी संभाली और उन्हें अकेले पाल-पोसकर बड़ा किया.

उर्वशी ढोलकिया

'कसौटी जिंदगी की' फेम उर्वशी ढोलकिया भी कम उम्र में मां बन गई थीं. महज 17 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर को जन्म दिया. इसके बाद पति से उनका तलाक हो गया. उर्वशी ने अकेले ही दोनों बेटों की परवरिश की और अपने करियर को भी आगे बढ़ाया.

---Advertisement---

महिमा चौधरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी. दोनों की एक बेटी अरियाना है. हालांकि, शादी लंबे समय तक नहीं चली और दोनों अलग हो गए. इसके बाद महिमा ने अपनी बेटी की परवरिश खुद की और अपने करियर पर भी ध्यान दिया.

दलजीत कौर

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी. दोनों का 2015 में तलाक हो गया. इस शादी से उनका एक बेटा है. इसके बाद दलजीत ने दूसरी शादी निखिल पटेल से की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चल सका. अलगाव के बाद अब एक्ट्रेस अपने बेटे के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ा रही हैं.

---Advertisement---

संजीदा शेख

संजीदा शेख और आमिर अली कभी टीवी की चर्चित जोड़ियों में शामिल थे. हालांकि, दोनों का रिश्ता टूट गया. दोनों की एक बेटी आयरा है, जिसकी कस्टडी संजीदा के पास है. एक्ट्रेस अपनी बेटी की परवरिश के साथ-साथ अपने एक्टिंग करियर पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं.

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता की कहानी बाकी अभिनेत्रियों से थोड़ी अलग है. उन्होंने बिना शादी के विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया और अकेले ही उनकी परवरिश की. नीना ने अपनी बेटी को मजबूती से बड़ा किया. बाद में साल 2008 में उन्होंने विवेक मेहरा से शादी की.

---Advertisement---
First published on: Aug 09, 2026 01:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola