Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie: मेकर्स का फैंस को बड़ा सरप्राइज, कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक का दिखा भौकाल, सामने आया बड़ा अपडेट

Mirzapur The Movie के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. जिसमें कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के दमदार लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है.

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइज़ी के फैंस के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है. लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म के चार नए दमदार कैरेक्टर पोस्टर जारी किए गए हैं, जिन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

ट्रेलर से पहले सामने आए चार पोस्टर

मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर से ठीक पहले चार नए पोस्टर शेयर किए हैं. इन पोस्टर्स में ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के सबसे चर्चित किरदार नजर आ रहे हैं. कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी, मुन्ना भैया के रोल में दिव्येंदु, गुड्डू पंडित के रूप में अली फजल और बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार की झलक देखने को मिली है.

---विज्ञापन---

पोस्टर्स में इन किरदारों का अंदाज देखकर साफ है कि फिल्म में एक बार फिर सत्ता, बदला, खून-खराबे और जबरदस्त ड्रामे का तड़का देखने को मिलने वाला है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी इन पोस्टर्स को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

11 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर

फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर के जरिए दर्शकों को पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली ‘मिर्जापुर’ की कहानी की झलक मिलेगी. मेकर्स ने ट्रेलर से पहले पोस्टर्स जारी करके माहौल पूरी तरह तैयार कर दिया है.

---विज्ञापन---

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की खास बात यह है कि इस बार कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित जैसे पॉपुलर किरदार एक ही फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. फिल्म दर्शकों को एक बार फिर ‘मिर्जापुर’ की उसी दुनिया में लेकर जाएगी, जहां सत्ता और दुश्मनी की जंग हमेशा चरम पर रहती है.

सितारों की लंबी फौज

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल के अलावा रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान और सुशांत सिंह समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस किया है. ट्रेलर के बाद अब सभी की नजर फिल्म की रिलीज पर है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में दर्शकों के सामने आएगी.

First published on: Aug 09, 2026 03:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola