Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda: जब जिंदगी से हार गए थे गोविंदा, जान देने का बना लिया था मन, इस वजह से टूटकर बिखर गए थे एक्टर

गोविंदा ने अपनी जिंदगी में खूब उतार-चढ़ाव देखे, हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ का ऐसा राज खोला है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

Govinda On His Life: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे अभिनेता फिल्म ‘रूपा’ में नजर आएंगे. कमबैक को लेकर जहां उनके फैंस काफी उत्साहित हैं, वहीं अपनी फिल्म की चर्चा के बीच गोविंदा ने अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर को याद किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

मां के निधन से बुरी तरह टूट गए थे गोविंदा

न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में गोविंदा ने अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े कई किस्से शेयर किए. इंटरव्यू के प्रोमो में एक्टर ने बताया कि अपनी मां को खोने के बाद वह किस कदर टूट गए थे. उस समय उन्हें जिंदगी से ही मोह भंग हो गया था.

---विज्ञापन---

गोविंदा ने बताया कि मां के निधन के बाद वह नर्मदा नदी में उतर गए थे. उस वक्त उनके मन में ऐसा ख्याल आया कि शायद अब जिंदगी में कुछ बचा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘एक टाइम मम्मी की वजह से हुआ. वो जिस वक्त जा रही थीं, तो लगा अब हो गया. इतना ही था. मैं मां नर्मदा नदी के अंदर चला गया और मुझे लगा कि थोड़ा आगे जाकर मां मिल जाएंगी.’

बच्चों ने बदल दिया गोविंदा का फैसला

गोविंदा ने आगे बताया कि उसी दौरान अचानक उन्हें अपने बच्चों का ख्याल आया. उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अपने बच्चों के लिए जीना है. अभिनेता से जब सीधे पूछा गया कि क्या वह आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्होंने कहा कि कुछ-कुछ ऐसा ही हो गया था.

---विज्ञापन---

गोविंदा का यह खुलासा उनके फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला है. पर्दे पर हमेशा हंसते मुस्कुराते नजर आने वाले अभिनेता ने बताया कि उनकी जिंदगी में भी ऐसा दौर आया था, जब वह अंदर से पूरी तरह टूट चुके थे.

अंडरवर्ल्ड की धमकियों पर भी बोले अभिनेता

इंटरव्यू में गोविंदा ने बॉलीवुड के उस दौर को भी याद किया, जब फिल्मी सितारों को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलती थीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भी कभी ऐसी धमकियां मिली थीं, तो उन्होंने कहा कि उस दौर में लगभग सभी को धमकियां मिली थीं. उनके मुताबिक, जब देश में ऐसा माहौल था तो अभिनेता भी उससे अलग नहीं रह सकते थे.

---विज्ञापन---

धर्मेंद्र और राजेश खन्ना को लेकर कही ये बात

गोविंदा ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और राजेश खन्ना को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि ये सितारे काम से पहले की प्लानिंग तो अच्छी तरह करते थे, लेकिन काम के बाद की प्लानिंग पर उतना ध्यान नहीं देते थे. गोविंदा ने यह भी कहा कि उस दौर के कलाकार अपनी इमेज बनाने और उसे प्रमोट करने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करते थे. वे शाम को बैठकर ड्रिंक करते और अपनी जिंदगी का आनंद लेते थे. अब गोविंदा के फैंस को उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार है. ‘रूपा’ के जरिए अभिनेता पर्दे पर किस अंदाज में वापसी करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.

First published on: Aug 09, 2026 02:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola